Sisters Love: यामी गौतम छोटी बहन के साथ आईं नजर, जो कि जल्द करेंगी बॉलीवुड में एंट्रीं
शाहिद कपूर की फिल्म बत्ती गुल मीटर चालू में श्रद्धा कपूर और यामी गौतम मुख्य किरदार निभा रही हैं।
मुंबई। बॉलीवुड इंडस्ट्री में एेसे कई स्टार्स हैं जो अपने भाई-बहन को सपोर्ट करते हैं और उनके साथ क्वालिटी टाइम स्पेंट करते हैं। चाहे वे सफलता के किसी भी मुकाम पर क्यों न हो लेकिन वे अपने करीबी परिवारजनों को नहीं भूलते और उनके साथ समय व्यतीत करते हैं। एेसा ही एक नाम एक्ट्रेस यामी गौतम का है जो कि हाल ही में अपनी छोटी बहन सुरीली के साथ नजर आईं जो कि बॉलीवुड में जल्द एंट्री करने वाली हैं।
जी हां, यामी गौतम को अपनी बहन से बहुत प्यार है। यह हम नहीं बल्कि तस्वीरें कह रही है। दरअसल, हाल ही में यामी गौतम को मुंबई के बांद्रा इलाके में स्पॉट किया गया। इस दौरान यामी के साथ उनकी छोटी बहन सुरीली गौतम भी नजर आईं। दोनों ने साथ में खूब फोटो खिंचवाई और दोनों एक साथ काफी खुश नजर आ रही थीं।
आपको बता दें कि, सुरीली जसराज सिंह सुरीली, ख़ूबसूरत एक्ट्रेस और एड वर्ल्ड की फेमस हस्ती यामी गौतम की छोटी बहन हैं। ऐसा नहीं है कि इससे पहले उन्होंने कभी फिल्मी परदे पर काम नहीं किया। वो पंजाबी फिल्म की हीरोइन रह चुकी हैं और उन्होंने जसपाल भट्टी की पंजाबी फिल्म पॉवर कट से साल 2012 में अपना फिल्मी करियर शुरू किया था। सुरीली अब राजकुमार संतोषी की फिल्म से बॉलीवुड में आएंगी। रणदीप हुडा स्टारर ये फिल्म सारागढ़ी संग्राम पर आधारित है। वही विषय जिस पर अक्षय कुमार की केसरी बन रही है और अजय देवगन भी एक समय प्लान बना रहे थे।
यह भी पढ़ें: तस्वीरें: इतनी बदल गई है अक्षय कुमार की हीरोइन, देख कर हैरान होंगे
सुरीली ने बताया है कि पिछले साल वो संतोषी से मिली थीं और उसके बाद उन्हें रणदीप हुडा के किरदार हवालदार इशर सिंह की पत्नी जिवानी के किरदार के लिए फाइनल किया गया। उन्होंने अपने रोल के लिए तैयारी भी कर ली है और इसके लिए इंटरनेट की सहायता ली ताकि किरदारों को अच्छी तरह जान सकें। सुरीली ने छह साल पहले अपना करियर शुरू किया था लेकिन फिल्म पॉवर कट के दौरान उनके ससुर जसपाल भट्टी की सड़क दुर्घटना में मृत्यु हो गई। सुरीली, भट्टी के बेटे जसराज सिंह की पत्नी हैं। उस हादसे के बाद कुछ दिन तक वो भी बीमार थी लेकिन उसे बाद अपना ग्रेजुएशन और पोस्ट ग्रेजुएशन पूरा किया और कुछ शॉर्ट फिल्मों में भी काम किया। सुरीली यामी गौतम की छोटी बहन हैं और साल 2008 में टीवी शो मीत मिला दे रब्बा में काम किया था।
यह भी पढ़ें: तस्वीरें: इतनी बदल गई है अक्षय कुमार की हीरोइन, देख कर हैरान होंगे
बात करें यामी गौतम की तो हाल ही में उनका एक वीडियो वायरल हुआ था। दरअसल, स्वच्छता अभियान के बाद केंद्र सरकार ने इंडिया की सेहत के लिए एक नया कैंपेन शुरू किया है, जिसका नाम हम फिट तो इंडिया फिट था। इससे कई बॉलीवुड सेलेब्स भी जुड़े जिसमें एक नाम यामी का भी आता है। यामी ने भी फिटनेस चैलेंज लिया था और एक एक्सरसाइज करते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया था। यामी को विक्की कौशल ने नॉमिनेट किया था। यामी ने वीडियो पोस्ट करने के बाद राजकुमार राव, दिव्या खोसला और रोहन बोपन्ना को चैलेंज किया था। यामी की आगे आने वाली फिल्मों की बात करें तो फिल्म बत्ती गुल मीटर चालू में यामी नजर आएंगी। शाहिद की इस फिल्म में श्रद्धा कपूर और यामी गौतम मुख्य किरदार निभा रही हैं। फिल्म का निर्देशन श्री नारायण सिंह कर रहे हैं।
बताते चलें कि 5 जून को विश्व पर्यावरण दिवस मनाया जाता है। चूंकि, यामी के हाथ में एक छोटा सा पौधा दिख रहा है तो यह कहा जा सकता है कि वे इस मौके पर पौधा लेने पहुंची थी।