Royal wedding: प्रियंका और निक की मेहंदी रस्म की खूबसूरत तस्वीरें देखिए
प्रियंका और निक ने जोधपुर के उम्मेद भवन पैलेस में शादी की है। 1 दिसंबर को क्रिश्चयन रीति-रिवाज से शादी हुई।
मुंबई। प्रियंका चोपड़ा और निक जोनास ने जोधपुर के उम्मेद भवन में शादी कर ली है। 1 दिसंबर शनिवार को क्रिश्चयन रीति-रिवाज से शादी की। निक और प्रियंका ने इस रॉयल वेडिंग के दौरान हुई मेहंदी की रस्म की कुछ खूबसूरत तस्वीरें साझा की जिसे हम आपको दिखाने जा रहे हैं।
प्रियंका और निक की मेहंदी की कुछ तस्वीरें सामने आ गई हैं। प्रियंका चोपड़ा ने अपने इंस्टाग्राम के जरिए पांच तस्वीरों को शेयर किया है। इन तस्वीरों में आप प्रियंका और निक के एक्साइटमेंट लेवल को साफ तौर पर देख सकते हैं। एक-एक करके हम आपको सभी तस्वीरें दिखाते हैं।
इस पहली तस्वीर में निक और प्रियंका बेहद खुश नजर आ रहे हैं।
इस दूसरी तस्वीर में आप दूल्हा दुल्हन के हाथों में मेहंदी देख सकती हैं।
इस तीसरी तस्वीर में प्रियंका निक के परिवार संग डांस करती नजर आ रही हैं। साथ में प्रियंका की बहन परिणीति भी नजर आ रही हैं। सभी ने मेहंदी लगाई हुई है।
चौथी तस्वीर में देख सकते हैं कि किस प्रकार शादी में आए मेहमानों में दूल्हे राजा को कंधों पर बिठाया है।
यह पांचवी तस्वीर बहुत खास है क्योंकि इसमें प्रियंका का ड्रेसअप, स्टाइल और एक्साइटमेंट नजर आ रहा है। देख सकते हैं कि प्रियंका ने डिजाइनर लहंगा पहना है। इन तस्वीरों को शेयर करते हुए प्रियंका ने लिखा है कि, एक खास चीज जो हमारी रिलेशनशिप ने हमें दिया वो है दो परिवार जुड़े है जिनके बीच एक दूसरे के कल्चर के लिए प्यार और सम्मान है। हमारी वेडिंग को इस प्रकार प्लान करना बहुत अमेजिंग रहा। इंडियन वेडिंग में लड़की के लिए महत्वपूर्ण हिस्सा मेहंदी होती है।
आपको बता दें कि, पहले यह जानकारी मिली थी कि 2 और 3 दिसंबर को शादी होगी। लेकिन प्रियंका ने अपने फैंस को सरप्राइज देते हुए 1 दिसंबर को क्रिश्चयन रीति-रिवाज से शादी की। इस मौके पर जोधपुर का उम्मेद भवन पैलेस जगमगा उठा और आतिशबाजी की गई।
यह भी पढ़ें: Double Celebration: प्रियंका- निक और रणवीर-दीपिका के जश्न से जुड़ी सारी अपडेट यहां पढ़िये
यह भी पढ़ें: Box Office : रजनीकांत- अक्षय कुमार की 2.0 ने दूसरे दिन की इतनी जबरदस्त कमाई