शादी के बाद दीपिका और रणवीर के बीच प्यार भरी नोक झोंक, वायरल वीडियो में देखिए
Ranveer singh Deepika padukone दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह ने पिछले साल नवंबर में शादी की थी।
मुंबई। दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह की पिछले साल शादी हुई है। शादी के बाद से ही दोनों पब्लिक इवेंट्स और इंटरव्यू में एक दूसरे की तारीफ करते नजर आए हैं। दोनों की जबरदस्त बॉन्डिंग को हर बार देखा गया है। अब हाल ही में एक एड सामने आया है जिसमें एक बार फिर दोनों के बीच शानदार केमेस्ट्री को देखा जा सकता है।
दरअसल, एक एड सामने आया है जो कि बहुत क्यूट है। इसमें दीपिका और रणवीर के बीच पहले तो नोक झोंक नजर आती है लेकिन आखिर में दोनों के बीच प्यार नजर आता है। होता कुछ यूं है कि रणवीर कहते हैं कि थैंक गॉड हमारी शादी हो गई। इसके जवाब में दीपिका पूछती हैं कि क्यों बॉयफ्रेंड ड्यूटी से छुटकारा। फिर रणवीर कहते हैं कि, हां, बॉयफ्रेंड को हर छोटी से छोटी चीज का ध्यान रखना होता है। दीपिका पूछती हैं जैसे। जवाब में रणवीर कहते हैं कि डेट पर गिफ्ट लाना। ढंग के कपड़े पहनना। और मैसेज करके बताना कि वो कहां पर है। इस बीच दीपिका का रिएक्शन अलग होता है कि जैसे रणवीर जो कह रहे हैं वो उन्होंने किया नहीं है। और वे रुठकर चली जाती हैं। लेकिन आखिरकार रणवीर उन्हें मना लेते हैं कुछ अलग गिफ्ट करके जिसमें यह नजर आता है कि वे उनका ख्याल हसबैंड की तरह रखते हैं। रणवीर कहते हैं कि, बॉयफ्रेंड भले ही छोटी से छोटी चीज का ध्यान रखे न रखे लेकिन यह हसबैंड तो रखेगा।
इस वीडियो को सोशल मीडिया पर देखा जा रहा है और अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। इस वीडियो को टीवी एक्ट्रेस अनीता हसनंदानी ने भी शेयर किया है।
आपको बता दें कि, दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह ने पिछले साल नवंबर में शादी की थी। फिल्मों की बात करें तो दीपिका पादुकोण अब अभिनय के साथ-साथ फिल्में प्रोड्यूस भी करने जा रही हैं। वे फिल्म छपाक बना रही हैं जो कि एसिड अटैक सर्वाइवर फाइटर लक्ष्मी अग्रवाल पर आधारित है। इसमें फिल्म में दीपिका पादुकोण लक्ष्मी का किरदार निभाने जा रही हैं। हाल ही में इस फिल्म का लुक भी सामने आया था।