यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 11, 2019 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Star Screen Awards 2019 : स्टेज पर गिरने वाली थीं सारा अली खान, कार्तिक आर्यन ने ऐसे बचाया
Kartik Aaryan Rescue Sara Ali Khan बॉलीवुड एक्ट्रेस सारा अली खान और कार्तिक आर्यन भले ही अलग हो चुके हों लेकिन अब भी दोनों अच्छी बॉन्ड शेयर करते हैं।

नई दिल्ली, जेएनएन। बॉलीवुड एक्ट्रेस सारा अली खान और कार्तिक आर्यन भले ही अलग हो चुके हों, लेकिन अब भी दोनों अच्छी बॉन्ड शेयर करते हैं। सारा और कार्तिक का ब्रेकअप कुछ ही वक्त पहले हुआ है। ब्रेकअप के बाद दोनों कभी साथ नजर नहीं आए, यहां तक की कार्तिक के बर्थडे तक पर भी दोनों की साथ में कोई तस्वीर सामने नहीं आई। लेकिन हाल ही में दोनों स्टार स्क्रीन अवॉर्ड्स के स्टेज पर एकसाथ मस्ती करते दिखे हैं। दोनों ने न सिर्फ साथ में मस्ती की, बल्कि कार्तिक ने सारा को स्टेज पर गिरने से भी बचाया।
दरअसल हुआ यूं कि सारा, कार्तिक के मोस्ट फेमस सॉन्ग 'धीमे धीमे' पर वॉक कर रही थीं। वीडियो में दिख रहा है कि वॉक करने के दौरान सारा ने एक पैर में सेंडल पहनी है और एक में नहीं। जैसे ही 'धीमे धीमे' गाना शुरू होता है सारा धीरे-धीरे रैंप वॉक करते हुए आगे बढ़ती हैं। सारा दो कदम आगे चलती हैं तभी उनका पैर उनकी ड्रेस में फंस जाता है और वो डिस्बैलेंस हो जाती हैं। तभी कार्तिक आर्यन उन्हें संभालने के लिए उनका हाथ पकड़ लेते हैं और सारा गिरने से बच जाती हैं।
View this post on Instagram
खूब रहे सारा और कार्तिक की नजदीकियों के चर्चे:
प्रोफेशनल लाइफ के अलावा सारा और कार्तिक अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी लगातार चर्चा में बने रहते हैं। दरअसल, दोनों जल्द ही 'लव आजकल 2' में नज़र आने वाले हैं। फिल्म की शूटिंग कुछ वक्त पहले ही पूरी हुई है। शूटिंग के दौरान सारा और कार्तिक एक दूसरे के काफी करीब आ गए थे। दोनों अक्सर साथ में नजर आते थे।
फिल्म के सेट के अलावा भी दोनों एक दूसरे के साथ काफी टाइम स्पैंड करते थे कई बार तो कार्तिक को सारा के घर से निकलते हुए भी देखा गया था। लेकिन कुछ वक्त पहले ही दोनों का ब्रेकअप हो गया। ब्रेकअप के पीछे की वजह तो सामने नहीं आई, पर खबरों की मानें तो दोनों आपसी सहमती से अलग हो गए। हाल ही में दोनों स्टार स्क्रीन अवॉर्ड्स 2019 में साथ लंबे समय बात साथ नजर आए।