Salman Khan Shilpa Shetty Dance Video: इस गाने पर सलमान ने किया था शिल्पा के साथ रोमांटिक डांस, वीडियो देख कहेंगे Wow
वीडियो में वह बॉलीवुड की फिट एंड ब्यूटीफुल एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी के साथ रोमांटिक गाने पर डांस करते नजर आ रहे हैं। दोनों की केमिस्ट्री देखकर आपका भी दिल झूम उठेगा।
नई दिल्ली, जेएनएन। बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान फिल्म इंडस्ट्री का एक जाना माना नाम हैं। उन्होंने अपने करियर में कई हिट फिल्में दी हैं। सलमान खान ने अब तक कई तहर के रोल निभाया है। इसी बीच सलमान का एक वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में वह बॉलीवुड की फिट एंड ब्यूटीफुल एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी के साथ रोमांटिक गाने पर डांस करते नजर आ रहे हैं। दोनों की केमिस्ट्री देखकर आपका भी दिल झूम उठेगा।
सलमान खान और शिल्पा शेट्टी का वायरल हो रहा वीडियो आज का नहीं बल्कि पुराना है। इस वीडियो में सलमान खान अपनी ही सुपरहिट फिल्म 'हम दिल दे चुके सनम' के मशहूर गाने 'चांद छुपा बादल में' पर डांस करते नजर आ रहे हैं। इस गाने पर स्टेज पर दोनों को एक साथ परफॉर्म करता देख आपका भी दिल खुश हो जाएगा। 'हम दिल दे चुके सनम' फिल्म में सलमान के अलावा ऐश्वर्या राय बच्चन और अजय देवगन लीड रोल में थे।
सलमान खान और शिल्पा शेट्टी का यह पुराना वीडियो किसी अवॉर्ड शो का है। इस वीडियो को उनके फैनपेज ने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। दोनों के इस वीडियो को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं। अब तक इसे 20 हजार से भी ज्यादा बार देखा जा चुका है।
आपको बता दें कि सलमान खान और शिल्पा शेट्टी अब तक 'गर्व', 'औजार', 'शादी करके फंस गया यार' और 'फिर मिलेंगे' जैसी फिल्मों में नजर आ चुके हैं। वहीं दोनों एक दूसरे के काफी अच्छे दोस्त भी हैं। अक्सर दोनों को एक साथ पार्टी में देखा जाता है।
सलमान खान के वर्क फ्रंट की बात करें तो वह जल्द ही फिल्म 'राधे: योर मोस्ट वॉन्टेड हीरो' में नजर आने वाले हैं। इस मूवी को लेकर सलमान लंबे समय से चर्चा में बने हुए हैं। वहीं फिल्म 'राधे: योर मोस्ट वॉन्टेड हीरो' में सलमान खान के अलावा एक्टर रणदीप हुड्डा और एक्ट्रेस दिशा पटानी लीड रोल में हैं। वहीं शिल्पा शेट्टी की बात करें तो वह फिल्म 'निकम्मा' और 'हंगामा 2' के जरिए एक बार फिर से फिल्मी दुनिया में वापसी करने वाली हैं।