Remo D'souza Dance On Christmas : क्रिसमस पर रेमो डिसूज़ा ने सैंटा के साथ किया डांस, देखें अब दिख रहे हैं कितने फिट एंड फाइन
बॉलीवुड के फेमस कोरियोग्राफर रेमो डिसूज़ा को कुछ दिन पहले ही अस्पताल से छुट्टी मिली है। हार्ट अटैक आने के बाद रेमो को मुंबई के कोकिलाबेन अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जिसके बाद रेमो आगे के ट्रीटमेंट के लिए कुछ दिन वहीं एडमिट रहे।
नई दिल्ली, जेएनएन। बॉलीवुड के फेमस कोरियोग्राफर रेमो डिसूज़ा को कुछ दिन पहले ही अस्पताल से छुट्टी मिली है। हार्ट अटैक आने के बाद रेमो को मुंबई के कोकिलाबेन अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जिसके बाद रेमो आगे के ट्रीटमेंट के लिए कुछ दिन वहीं एडमिट रहे, और जब उनकी तबीयत बेहतर हो गई तो उन्हें डिस्चार्ज कर दिया गया। अब रेमो पूरी तरह स्वस्थ हैं और अपने परिवार के साथ क्रिसमस का त्योहर एंजॉय कर रहे हैं।
क्रिसमस के मौके पर रेमो ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है जिसमें उनका पूरा घर नज़र आ रहा है। वीडियो में दिख रहा है कि रेमो का पूरा घर लाइटिंग और क्रिसमस ट्री और सेंटा से सजा हुआ है। वहीं घर के काफी सारे सदस्य किचन में काम करते दिख रहे हैं जिन्हें रेमो क्रिसमस विश कर रहे हैं। वीडियो में रेमो ने अपने फैंस को भी क्रिसमस पर बधाई दी है। देखें वीडियो।
इसके अलावा टीवी एक्टर आमिर अली ने भी अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है जिसमें वो और रेमो सेंटा के साथ डांस करते दिख रहे हैं। वीडियो में रेमो काफी फिट और फाइन नज़र आ रहे हैं। आमिर और रेमो सेंटा के साथ काफी एंजॉय कर के डांस कर रहे हैं। देखें वीडियो।
रेमो की पत्नी लिज़ेल ने सलमान को बताया फरिश्ता क्रिसमस के मौके पर रेमी की पत्नी लिजेल डिसूज़ा ने अपने इंस्टाग्राम पर एक इमोशनल पोस्ट शेयर किया है जिसमें वो कोरियोग्राफर को लगाकर बैठी दिख रही हैं। रेमो का ठीक होकर घर वापस आना लिज़ेल ने उनका सबसे बड़ा क्रिसमस गिफ्ट बताया है। इसके साथ ही लिज़ेल अपने पोस्ट में सलमान ख़ान की तारफ की है, उन्हें मुश्किल वक्त में सपोर्ट करने लिए धन्यवाद कहा है।
आपको बता दें कि रेमो को 11 दिसबंर का दिल का दौरा (Heart Attack) पड़ा था जिसके बाद उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया। इस मुश्किल वक्त में रेमो के ख़ास दोस्त और उनकी पत्नी लगातार उनके साथ बने रहे थे। अमिताभ बच्चन से लेकर टैरेंस लूइस तक कई सेलेब्स और फैंस ने रेमो के लिए दुआ मांगी थी।