Move to Jagran APP

Pawri Video : Deepika Padukone के बाद रणवीर सिंह पर चढ़ा 'पॉरी' का भूत, फैन संग गाजर का हलवा खाते हुए शेयर किया मजेदार वीडियो

रणवीर यह डायलॉग बोल रहे होते हैं तभी पीछे से उन्हें एक लड़की ज्वॉइन करती है और सेम डायलॉग रिपीट करती है। वीडियो में रणवीर कलरफुल शर्ट और ब्लैक गॉगल में नजर आ रहे हैं। वीडियो को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं।

By Priti KushwahaEdited By: Published: Tue, 23 Feb 2021 01:01 PM (IST)Updated: Tue, 23 Feb 2021 01:01 PM (IST)
Ranveer Singh Gajar Ka Halwa Pawri Video With Fan Funny Video Goes Viral On Social Media

नई दिल्ली, जेएनएन। इन दिनों हर किसी के सिर पर 'Pawri' का नशा चढ़ा हुआ है। हर कोई अपनी-अपनी स्टाइल में 'पॉरी' वीडियो बना रहा है। इसका भूत न सिर्फ आम लोगों पर चढ़ा है बल्कि सेलेब्स भी इसको खूब एंजॉय कर रहे हैं। अबतक न जानें कितने स्टार्स 'पॉरी' वीडियो बना चुके हैं, जिन्हें उनके फैंस ने काफी पंसद भी किया। वहीं हाल ही में जहां बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण 'पॉरी' वीडियो को लेकर चर्चा में आईं थीं। वहीं अब उनके पति एक्टर एक्टर रणवीर सिंह पर भी 'Pawri' का नशा छा गया है। रणवीर का एक 'पॉरी' वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इसमें उनका अतरंगी अवतार फैंस को काफी पंसद आ रहा है।

loksabha election banner

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by 1st insta fc he followed🙈❤ (@ranveersingh.india.fc)

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by 1st insta fc he followed🙈❤ (@ranveersingh.india.fc)

रणवीर सिंह का एक 'पॉरी' वीडियो इस वक्त काफी चर्चा में हैं। इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि वह हमेशा की तरह ही अपने अलग अंदाज में फैंस को सरप्राइज दे रहे हैं। वीडियो में रणवीर अपने एक फैन के साथ अपनी हलवा 'पॉरी' करते नजर आ रहे हैं। उनके इस वीडियो को काफी पसंद किया जा रहा है। इस दौरान रणवीर सिंह के हाथ में एक ​डब्बा नजर आ रहा है जिसमें हलवा है। वहीं उनके साथ उनकी फैन नजर आ रही है। दोनों ने इस दौरान मास्क पहना हुआ है। एक्टर का उनकी फैन के साथ उनकी बॉन्डिंग भी काफी पसंद की जा रही है।

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by 1st insta fc he followed🙈❤ (@ranveersingh.india.fc)

वीडियो में रणवीर सिंह गाजर के हलवे का बॉक्स पकड़े हुए कहते हैं- 'ये हम हैं, ये हमारा गाजर का हलवा है और ये हमारी पार्टी हो रही है।' जब रणवीर यह डायलॉग बोल रहे होते हैं, तभी पीछे से उन्हें एक लड़की ज्वॉइन करती है और सेम डायलॉग रिपीट करती है। वीडियो में रणवीर कलरफुल शर्ट और ब्लैक गॉगल में नजर आ रहे हैं। इस वीडियो को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं। साथ ही इसपर कमेंट कर अपनी प्रतिक्रिया भी दे रहे हैं। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.