WATCH Rakhi Sawant Viral Video : अध्यात्म की ओर राखी सावंत, बोलीं; पति से ज्यादा प्यार करती हूं ईश्वर को
WATCH Rakhi Sawant Viral Video वीडियो में राखी सावंत कह रही हैं कि अपने पति और परिवार वालों से प्यार करती हैं। लेकिन सब से ज्यादा प्यार वह ईश्वर से करती हैं।
नई दिल्ली, जेएनएन। WATCH Rakhi Sawant Viral Video : अभिनेत्री राखी सावंत अपनी सीक्रेट शादी के बाद से लगातार सुर्खियों में बनी हुई हैं। कभी वह अपने पति के घर का वीडियो सोशल मीडिया पर साझा करती हैं। तो कभी अपनी शादी के सुबूत देती फिरती हैं। हाल में उनके कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुए हैं। उन्होंने बिग बॉस में भी अपने पति के साथ आने का दावा किया था, लेकिन यह बात सच नहीं हुई। अब राखी का एक नया वीडियो आया है। यह भी सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है।
ईश्वर से प्यार करने का दे रहीं संदेश
इस वीडियो में राखी सावंत अध्यात्म की बातें करती नजर आ रही हैं। वीडियो में वह कह रही हैं कि अपने पति और परिवार वालों से प्यार करती हैं। लेकिन सब से ज्यादा प्यार वह ईश्वर से करती हैं। राखी वीडियो में अपने फैंस से भी ईश्वर से प्यार करने को कर रही हैं। दो घंटे में ही राखी के वीडियो को हजारों लोग देख चुके हैं।
पहले बताया था खुद को आधे मां
कुछ दिन पहले भी राखी ने खुद को आधे मां बताया था। एक वीडियो शेयर करके राखी कह रही थीं, मैं हूं आधे मां। आधे मां का मतलब मैं आधे कपड़े पहनती हूं। राखी सावंत इस वीडियो में फैन्स से कह रही थीं कि अगर किसी को किसी भी तरह की कोई समस्या है तो वो उनसे कमेंट बॉक्स में बताकर सलाह ले सकता है। उस वक्त राखी लंदन में थीं। उनकी कहना था कि वह अपने पति से मिलने और हनीमून मनाने के लिए लंदन आई हैं। लंदन में उनके पति का बहुत बड़ा घर है। उनके पति रितेश बहुत अमीर हैं। वह अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का काम संभालते हैं।