Move to Jagran APP

Rajpal Yadav की 7 साल की बेटी ने कर दिखाया ऐसा कारनामा, वीडियो शेयर कर बोले- मैं अभी भी नहीं कर सकता!

राजपाल यादव के करियर की बात करें तो हाल ही में वो अमेज़न प्राइम वीडियो पर रिलीज़ हुई फ़िल्म हैलो चार्ली में नज़र आये थे। इस फ़िल्म में लीड रोल आदर जैन ने निभाया था। राजपाल यादव अब अनीस बज़्मी की फ़िल्म भूल-भुलैया 2 में कार्तिक आर्यन के साथ दिखेंगे।

By Manoj VashisthEdited By: Published: Mon, 19 Apr 2021 04:54 PM (IST)Updated: Mon, 19 Apr 2021 09:05 PM (IST)
Rajpal Yadav की 7 साल की बेटी ने कर दिखाया ऐसा कारनामा, वीडियो शेयर कर बोले- मैं अभी भी नहीं कर सकता!
Rajpal Yadav with his daughter. Photo- Instagram, Video screenshot

नई दिल्ली, जेएनएन। बॉलीवुड फ़िल्मों में राजपाल यादव अपने कॉमिक किरदारों के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने कई फ़िल्मों में अपनी अदाकारी से प्रभावित किया है, मगर अब उनकी सात साल की बेट ने ऐसा कारनामा किया है, जो बड़ों के लिए भी टेढ़ी खीर है। दरअसल, राजपाल की बेटी ने तीन रूबिक क्यूब्स पज़ल को कुछ मिनटों में ही हल कर दिया। राजपाल ने यह वीडियो इंस्टाग्राम पर कुछ दिनों पहले शेयर किया था, जिसे काफ़ी सराहा जा रहा है। 

loksabha election banner

इस वीडियो में राजपाल अपनी बेटी हनी के साथ फुर्सत के पल बिताते नज़र आ रहे हैं। राजपाल की बेटी के पास तीन रूबिक क्यूब्स हैं, जिन्हें वो देखते ही देखते हल कर लेती हैं। वीडियो में राजपाल बेटी के इस कारनामे पर चौंकते हुए दिखते हैं और कमेंट करते हैं।

वीडियो के साथ राजपाल ने लिखा- हनी की लेटेस्ट विन। मेरी नन्हीं जानियस ने सात साल की उम्र में ही इन तीन रूबिक क्यूब्स को हल करना सीख लिया है। मैं अभी भी नहीं कर सकता। यह देखकर मैं हैरान हूं कि आने वाली पीढ़ी कितनी तेज़ी से नये स्किल्स सीख रही है। राजपाल के इस वीडियो पर कई फॉलोअर्स ने कमेंट किये और हनी की हौसलाअफ़ज़ाई की।

 

View this post on Instagram

A post shared by Rajpal Yadav (@rajpalofficial)

राजपाल यादव के करियर की बात करें तो हाल ही में वो अमेज़न प्राइम वीडियो पर रिलीज़ हुई फ़िल्म हैलो चार्ली में नज़र आये थे। इस फ़िल्म में लीड रोल आदर जैन ने निभाया था। राजपाल यादव अब अनीस बज़्मी की फ़िल्म भूल-भुलैया 2 में कार्तिक आर्यन के साथ दिखेंगे। भूल भुलैया में राजपाल के किरदार को काफ़ी पसंद किया गया था और उन्होंने अक्षय कुमार के साथ कुछ बेहतरीन सीन दिये थे। 2020 में राजपाल डेविड धवन की फ़िल्म कुली नम्बर 1 में वरुण धवन के साथ नज़र आये थे। फ़िल्म अमेज़न प्राइम वीडियो पर रिलीज़ हुई थी। राजपाल यादव ने कई फ़िल्मों में अपने कॉमेडी से दर्शकों का मनोरंजन किया है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.