Disha Patani Injured: दिशा पाटनी के पैर में लगी चोट, फिर भी किया ये खतरनाक फ्लिप
Disha Patani Injured बॉलीवुड एक्ट्रेस दिशा पाटनी बॉलीवुड की सबसे फिट अभिनेत्रियों में से एक हैं। दिशा अक्सर खतरनाक स्टंट करती नजर आती हैं।
नई दिल्ली, जेएनएन। बॉलीवुड एक्ट्रेस दिशा पाटनी बॉलीवुड की सबसे फिट अभिनेत्रियों में से एक हैं। दिशा अक्सर खतरनाक स्टंट करती नजर आती हैं। अगर आप उनका इंस्टाग्राम देखेंगे तो पाएंगे कि उनके अकाउंट में ऐसे तमाम वीडियो हैं जिसमें वो मुश्किल वर्कआउट या स्टंट करती नजर आ रही हैं। हाल ही में दिशा ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है जिसमें में वो फ्रंट फ्लिप करती दिख रही हैं। फ्रंट फ्लिप करना बैक फ्लिप करने से ज्यादा मुश्किल होता है और ये बात एक्ट्रेस ने खुद बताई है। साथ ही एक्ट्रेस ने बताया है कि इस फ्लिप को करने के दौरान उनके पैर में चोट लग गई थी।
दिशा ने जो वीडियो शेयर किया है उसमें वो एक बेहद मुश्किल फ्रंट फ्लिप करती दिख रही हैं। लेकिन जैसे ही दिशा फ्लिप पूरा करती हैं वो डिस्बैलेंस होकर गिर जाती हैं। उनके ट्रेनर उन्हें संभालने की कोशिश करते हैं लेकिन तब तक दिशा नीचे गिर जाती हैं। वीडियो शेयर करते हुए एक्ट्रेस ने लिखा, 'इस तरह फ्रंट फ्लिप न करें, अपने टूटे हुए घुटने के साथ मलंग के डांसिंग सॉन्ग की रिहर्सल भी कर रही हूं'।
कुछ दिन पहले दिशा ने अपना एक वीडियो शेयर किया था जिसमें वो बैक फ्लिप करती दिख रही थीं। हालांकि बैक फ्लिप दिशा ने काफी आराम से कर लिया था।
वर्क फ्रंट की बात करें तो दिशा जून 2019 में सलमान खान के साथ फिल्म 'भारत' में नजर आई थीं। भारत पर्दे पर सुपरहिट रही थी। अब दिशा अनिल कपूर और आदित्य रॉय कपूर के साथ फिल्म 'मलंग' में नजर आने वाली हैं। ये फिल्म 2 फरवरी 2019 को रिलीज़ होगी। इस फिल्म का गाना 'चल घरें चलें' हाल में रिलीज़ हुआ जो काफी वायरल हो रहा है।
वैसे दिशा अपनी हॉट फोटोज़ की वजह से भी चर्चा में रहती हैं। दिशा अक्सर अपनी बिकिनी फोटोज इंस्टाग्राम पर शेयर करती रहती हैं।