यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 10, 2020 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Coronavirus Lockdown: घोड़े को खिलाते-खिलाते ख़ुद पौधा खाने लगे सलमान ख़ान, वायरल हुआ वीडियो
Coronavirus Lockdown सलमान का यह वीडियो ख़ूब देखा जा रहा है। वीडियो में सलमान ख़ान के हाथों में कोई पौधा दिख रहा है जिसे सलमान पहले ख़ुद खाते हैं।

नई दिल्ली, जेएनएन। कोरोना वायरस के प्रकोप को नियंत्रित करने के लिए पूरे देश में लॉकडाउन है। बॉलीवुड सेलेब्रिटीज़ सेल्फ़ आइसोलेशन में चले गये हैं। इस दौरान वो अपनी निजी ज़िंदगी के दिलचस्प वीडियो पोस्ट कर रहे हैं। कभी कोई किचन में करता दिखता है तो कोई घर में सफ़ाई में जुटा है।
कुछ सेलेब्स ने किसी हॉबी का फोटो या वीडियो पोस्ट किया तो कोई फन एक्टिविटी करता नज़र आता है। लेकिन, सलमान ख़ान का अंदाज़ सबसे अलग है। अब उनका वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है, जिसमें वो घोड़े के साथ घास जैसा कोई पौधा खाते हुए दिख रहे हैं।
सलमान ख़ान इन दिनों अपने पनवेल स्थित फार्म हाउस पर वक़्त बिता रहे हैं। यह वीडियो सलमान ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया है और इसके साथ लिखा है- अपने प्यार के साथ ब्रेकफास्ट। सलमान का यह वीडियो ख़ूब देखा जा रहा है। वीडियो में सलमान ख़ान के हाथों में कोई पौधा दिख रहा है, जिसे सलमान पहले ख़ुद खाते हैं और घोड़े को खिलाते हैं। यह देख साथ खड़ा केयरटेकर भी हंसने लगता है। सलमान इसका स्वाद लेते हुए कहते हैं- डैम गुड यार।
View this post on Instagram
ऐसा पहली बार नहीं है जब सलमान ने अपने अनोखे अंदाज़ से चौंकाया हो। मुंबई में शूटिंग के लिए अपने घर से स्टूडियो तक साइकिल पर जाते हुए उन्हें कई बार देखा चुका है। 2017 में ट्यूबलाइट की प्रेस कांफ्रेंस के दौरान अपनी जींस का धागा खाते हुए उनका एक वीडियो ख़ूब वायरल हुआ था। सलमान रिप्ड जींस पहने हुए थे और प्रेस कांफ्रेंस के दौरान बेख्याली में इसका एक धागा तोड़कर मुंह में रख लेते हैं और चबाते हैं।
.jpg)
सलमान ख़ान सेल्फ आइसोलेशन में जाने से पहले राधे की शूटिंग कर रहे थे, जो ईद पर रिलीज़ होने वाली है। हालांकि मौजूदा हालात के मद्देनज़र फ़िल्म की रिलीज़ टल सकती है। सलमान ने कोरोना वायरस आपदा के लिए फ़िल्म इंडस्ट्री के डेली वेज वर्कर्स के लिए आर्थिक मदद का बीड़ा उठाया है और ज़रूरतमंदों के खातों में सीधे सहयोग राशि ट्रांसफर कर रहे हैं।
