Move to Jagran APP

आमिर खान पहुंचे स्वर्ण मंदिर, मत्था टेकने के बाद ग्रहण किया प्रसाद, वायरल हुआ Video

Aamir Khan In Golden Temple आमिर खान की फिल्म लाल सिंह चड्ढा का पहला लुक हाल ही में जारी किया गया हैं।

By Rupesh KumarEdited By: Published: Sat, 30 Nov 2019 04:02 PM (IST)Updated: Sat, 30 Nov 2019 11:01 PM (IST)
आमिर खान पहुंचे स्वर्ण मंदिर, मत्था टेकने के बाद ग्रहण किया प्रसाद, वायरल हुआ Video

नई दिल्ली, जेएनएनl फिल्म अभिनेता आमिर खान जल्द ही फिल्म लाला सिंह चड्ढा में एक पंजाबी की भूमिका निभाते नजर आएंगे। इसके अलावा वह पंजाब में इन दिनों शूटिंग भी कर रहे हैंl अपनी भूमिका के लिए आमिर खान ने स्वर्ण मंदिर में मत्था भी टेकाl टॉम हैंक्स की फिल्म फॉरेस्ट गंप की हिंदी में बन रही रीमेक में आमिर खान लाल सिंह चड्ढा के तौर पर नजर आएंगेl आमिर खान अपनी भूमिका के लिए सब कुछ कर रहे है।

loksabha election banner

आमिर खान ने अमृतसर के स्वर्ण मंदिर का दौरा किया और वाहेगुरु का आशीर्वाद लिया। स्वर्ण मंदिर से आई तस्वीरें इंटरनेट पर वायरल हो गई है। आमिर खान अपनी भूमिका को न्याय देने के लिए ऐसा करने की बात कही जा रही हैं। जो वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो रहे हैंl इनमें हम आमिर खान को उनके बॉडीगार्ड के साथ स्वर्ण मंदिर में प्रवेश करते हुए देख सकते हैं।

 

View this post on Instagram

#aamirkhan #goldentempleamritsar ਂ#iamritsar #IAMRITSAR #AMRITSAR #amritsar#a https://www.facebook.com/iamritsar.org Email:info@iamritsar.org Follow us on Instagram: Iamritsar.official 💐💐💐💐💐💐💐💐💐💐💐💐💐💐💐💐 FOR ADVERTISEMENT & COVERAGE CONTACT US 💐💐💐💐💐💐💐💐💐

A post shared by IAmritsar (@iamritsar.official) on

आमिर को देखने और कौतुहल के कारण मंदिर में भारी भीड़ जमा हो गई है। एक परंपरा के तौर पर आमिर ने अपने सिर पर एक कपड़ा भी बांध लिया है। एक वीडियो में हम आमिर खान को प्रसाद ग्रहण करते हुए भी देख सकते हैंl वहीं एक अन्य में वह स्वर्ण मंदिर के सदस्यों के साथ चर्चा कर रहे हैं। फिल्म लाल सिंह चड्ढा फॉरेस्ट गंप नाम की हॉलीवुड फिल्म की ऑफिशियल रीमेक हैंl

 

View this post on Instagram

WATCH : @_aamirkhan snapped offering prayers at The Golden Temple today as he gears up for #LaalSinghChaddha ❤️ . . . . . . . . #AamirKhan | #BollywoodActor | #NewFilm | #AamirKhanFans | #ForrestGump | #TomHanks | #GoldenTemple | #Amritsar | #KareenaKapoorKhan | #KareenaKapoor | #SpotboyE

A post shared by Spotboye (@spotboye_in) on

फॉरेस्ट गंप में टॉम हैंक्स की प्रमुख भूमिका थीं। यह एक ऐसे व्यक्ति की कहानी है जिसके पास कम आईक्यू हैl हालांकि वह किसी भी तरह से जीवन में बड़ी सफलता प्राप्त करने का प्रबंधन करता है। फिल्म लाल सिंह चड्ढा का पहला लुक हाल ही में जारी किया गया हैं।

 

View this post on Instagram

اولین پوستر رسمی از آقای کمال گرا در نقش لال سینگ چادا در فیلمی با همین نام. این فیلم بازسازی فیلم فوق العاده قوی و به یاد ماندنی فارست گامپ با بازی تام هنکس هست که در کریسمس 2020 اکران میشود. نقش مقابل امیر خان را کارینا کاپور بازی میکند و این فیلم در لوکیشن های مختلف بسیار زیادی در سراسر هند فیلمبرداری میشود که اگر فیلم اصلی فارست گامپ رو دیده باشید این مسئله رو میدونید که فیلم چندین دوره از زندگی یه مرد با بیماری شبیه به اوتیسم رو نشون میده که فیلم لال سینگ چادا ورژن کاملا" هندی شده اون هست. در خبری غیر رسمی شنیده شده که دو خان بزرگ دیگر سلمان و شاهرخ قرار است حضوری افتخاری در این فیلم داشته باشند که اگر این اتفاق بیفتد برای اولین بار این سه سوپراستار تکرار نشدنی رو در یک فیلم میبینیم. سینمای_هند #بازیگر #هند #anilkapoor #اخبار_بالیوود #کارینا_کاپور #salmankhan #aamirkhan #kareenakapoor #johnabraham #priyankachopra #بالیوود #فیلم_هندی #فیلم #arshadwarsi #کارینا_کاپور_خان #ارشد #kareena #bollywood #فارست_گامپ #عامر_خان #لال_سینگ_چادا #deepikapadukone #امیرخان @_aamirkhan

A post shared by کافه بالیوود (@bollywood_cafe_persian) on

इस फिल्म का निर्देशन फिल्म सीक्रेट सुपरस्टार के निर्देशक अद्वैत चंदन कर रहे हैंl वहीं इस फिल्म को आमिर खान प्रोडक्शंस और वायकॉम 18 मोशन पिक्चर्स मिलकर बना रहे है। यह फिल्म 2020 में दिसंबर के दौरान रिलीज होगी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.