प्रियंका ने 4 मिनट की परफॉर्मेंस के लिए सवा करोड़ रुपये
प्रियंका चोपड़ा ने हाल ही में स्टार गिल्ड अवॉर्ड्स 2015 में स्टेज पर शानदार परफॉर्मेंस दी थी। सूत्रों से खबर मिली है कि उनकी परफॉर्मेंस उस शाम की सबसे महंगी परफॉर्मेंस थी। सुनने में आया है कि महज चार मिनट की परफॉर्मेंस के लिए प्रियंका को 1.25 करोड़ रुपये दिए
मुंबई। प्रियंका चोपड़ा ने हाल ही में स्टार गिल्ड अवॉर्ड्स 2015 में स्टेज पर शानदार परफॉर्मेंस दी थी। सूत्रों से खबर मिली है कि उनकी परफॉर्मेंस उस शाम की सबसे महंगी परफॉर्मेंस थी। सुनने में आया है कि महज चार मिनट की परफॉर्मेंस के लिए प्रियंका को 1.25 करोड़ रुपये दिए गए थे।
जैकलीन ने तीन मिनट की परफॉर्मेंस के लिए थे 75 लाख?
सूत्रों के मुताबिक जब प्रियंका चोपड़ा अपनी कार से उतरी थी, तभी से उनकी परफॉर्मेंस शुरू हो गई थी। इसके बाद वो रेड कार्पेट पर चलकर आईं। ये उनके पॉप स्टार अवतार को दिखाने के लिए था। रेड कार्पेट पर भी कैमरे लगाए गए थे ताकि स्टेज तक जाते हुए उन्हें रिकॉर्ड किया जा सके।
कपिल ने लाइव शो के लिए मांगी इतनी बड़ी रकम!
सूत्र ने कहा, 'प्रियंका और उनकी टीम ने कॉन्सेप्ट और उनके स्टाइल को लेकर काफी मेहनत की थी। उन्होंने गुंडे के गाने अस्सलामे-ए-इश्कुम की धुन पर डांस किया था। आयोजकों को इस परफॉर्मेंस के लिए 1.25 करोड़ रुपये देने थे। इसके साथ ही वो परफॉर्मेंस के लिए सबसे ज्यादा पैसे लेने वाली बॉलीवुड हस्ती बन गईं।'