विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

War 2 TV Premiere: थिएटर और ओटीटी रिलीज के बाद टीवी पर दिखेगी वॉर 2 की कहानी, मेकर्स ने बनाया खास प्लान

Published: Sun, 25 Jan 2026 04:04 PM (IST)

अयान मुखर्जी निर्देशित फिल्म 'वॉर 2' में ऋतिक रोशन, जूनियर एनटीआर और कियारा आडवाणी नजर आए थे। मूवी 14 अगस्त 2025 को रिलीज हुई थी। अच्छी स्टार कास्ट के बावजूद, फिल्म बॉक्स ऑफिस पर उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर पाई। अब यह फिल्म अपने वर्ल्ड टीवी प्रीमियर के लिए तैयार है।   

ऋतिक रोशन की वॉर 2 का एक सीन (फोटो-इंस्टाग्राम)

ऋतिक रोशन की वॉर 2 का एक सीन (फोटो-इंस्टाग्राम)

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। अयान मुखर्जी निर्देशित एक्शन थ्रिलर फिल्म वॉर 2 (War 2) 14 अगस्त 2025 को रिलीज हुई थी। इस फिल्म में ऋतिक रोशन, जूनियर एनटीआर और कियारा आडवाणी नजर आए थे। हालांकि एक अच्छी स्टार कास्ट और डायरेक्टर होने के बावजूद फिल्म वैसा परफॉर्म नहीं कर पाई जैसा इसे करना चाहिए था।

टीवी पर आएगी वॉर 2

ऋतिक रोशन ने फिल्म में एजेंट कबीर का रोल निभाया था। इस फिल्म का गाना 'आवां जावां' भी काफी ज्यादा पॉपुलर हुआ था। हाई-वाल्टेज एक्शन सीन्स भी फैंस के दिल में वो जगह नहीं बना पाए जिसकी उम्मीद थी। वहीं अब थिएटर और ओटीटी के बाद फिल्म टीवी पर अपना जलवा बिखेरने के लिए तैयार है।

War 2 (3)

यह भी पढ़ें- एक्स हसबैंड Hrithik Roshan से बात कर रही थीं सुजैन, बॉयफ्रेंड अर्सलान ने फोन छीनकर कर दिया खुलासा 

कब होगा प्रीमियर?

बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट के अनुसार वॉर 2 को दर्शक 26 जनवरी के मौके पर टीवी पर देख सकेंगे। स्टार गोल्ड पर शाम 7.30 बजे इसका वर्ल्ड टीवी प्रीमियर होगा। वहीं ऋतिक रोशन और एनटीआर दोनों ने वॉर 2 के टेलीविजन प्रीमियर पर अपनी उत्सुकता जाहिर की। ऋतिक ने कहा, 'वॉर 2 कबीर की यात्रा को एक गहरे और अधिक गहन स्तर पर ले जाता है।' वहीं एनटीआर ने कहा कि ये फिल्म भव्यता और गहनता का ऐसा संगम है कि यह हर उम्र के दर्शकों को पसंद आएगी।

War 2 (1)

कितनी हुई थी फिल्म की कमाई

फिल्म में लीड रोल के अलावा आशुतोष राणा, विजय विक्रम सिंह, शाह जैन आलम और अनिल कपूर भी नजर आए। वहीं फिल्म के कलेक्शन की बात करें तो सैकनिल्क के अनुसार, फिल्म 'वॉर 2' 400 करोड़ रुपये के बजट में बनी थी और इसने दुनियाभर में 364.35 करोड़ रुपये की कमाई की। भारत में फिल्म का कुल कलेक्शन 236.55 करोड़ रुपये रहा।

यह भी पढ़ें- जिंदगी नर्क बन...Kangana Ranaut ने 2016 Trend में ऋतिक रोशन संग हुई कॉन्ट्रोवर्सी को किया याद?

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।