विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

'सांप को Kiss...' 61 साल पहले जब डायरेक्टर ने Waheeda Rehman के सामने रखी थी अजीब सी डिमांड, भड़क गई थीं एक्ट्रेस

Published: Sat, 18 Jul 2026 04:36 PM (IST)

वहीदा रहमान ने अपनी क्लासिक फिल्म 'गाइड' की शूटिंग के दौरान एक हैरान कर देने वाला किस्सा साझा किया, जब ...और पढ़ें

News Article Hero Image
timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। वहीदा रहमान (Waheeda Rahman) को भारतीय सिनेमा की सबसे टैलेंटेड एक्ट्रेसेज में से एक माना जाता है। पांच दशकों से ज्यादा लंबे करियर में, उन्होंने 90 से ज्यादा फिल्मों में काम किया है और अपनी शानदार अदाकारी के लिए कई सम्मान हासिल किए हैं।

कई पुरस्कारों से किया जा चुका है सम्मानित

इंडस्ट्री में उनके योगदान को भारत के कुछ सबसे बड़े नागरिक सम्मानों से नवाजा गया है, जिनमें 1972 में पद्म श्री, 2011 में पद्म भूषण और 2021 में प्रतिष्ठित दादा साहब फाल्के पुरस्कार शामिल हैं। इसे सिनेमा के क्षेत्र में देश का सर्वोच्च सम्मान माना जाता है। एक्टर जब फिल्म के सेट पर होता है तो उसके साथ ऐसे कई यादगार किस्से होते हैं जिसे वो भूल नहीं पाता। ऐसा ही किस्सा हुआ था जब उन्हें एक डायरेक्टर ने सांप के फन को किस (Kiss) करने के लिए कहा था।

WhatsApp Image 2026-07-18 at 4.30.07 PM

वहीदा रहमान ने साल 1965 में आई क्लासिक फिल्म गाइड (Guide) का एक किस्सा शेयर किया था। ये फिल्म हिंदी और इंग्लिश दोनों में बनी थी। हिंदी में इसे विजय आनंद ने डायरेक्ट किया था। गाइड की कहानी आरके नारायण की नॉवेल पर आधारित थी और इसे सिनेमा की कल्ट क्लासिक फिल्मों में गिना जाता है।

डांस सीक्वेंस के दौरान डायरेटर ने की मांग

फिल्म का इंग्लिश वर्जन पोलिश-अमेरिकी फिल्ममेकर टेड डेनिएलेव्स्की के निर्देशन में बना था। शूटिंग के दौरान, एक सीन में वहीदा को सपेरे के साथ एक डांस सीक्वेंस शूट करना था। इस दौरान डायरेक्टर ने वहीदा से एक असली सांप के फन को किस (Kiss) करने को कहा जिसे सुनकर हर कोई हैरान रह गया। उनका मानना था कि इससे सीन में एक ऐसा ड्रामैटिक टच आएगा जो पूरी फिल्म की जान बन जाएगा।

Waheeda (1)

फिल्म के गाने भी हुए खूब पॉपुलर

गाइड राजू नाम के एक टूरिस्ट गाइड की कहानी है जिसका किरदार देव आनंद ने निभाया है। राजू की मुलाकात रोजी से होती है जिसका किरदार वहीदा रहमान ने निभाया है। रोजी अपनी शादी से खुशी नहीं है और इससे बाहर निकलकर अपने सपनों को पूरा करना चाहती है। राजू इसमें उसकी मदद करता है और यहां से दोनों के बीच प्रेम प्रसंद की शुरुआत होती है। फिल्म का संगीत एसडी बर्मन ने दिया था। इसके गाने आज फिर जीने की तमन्ना है को आज भी आइकॉनिक गानों में गिना जाता है।

यह भी पढ़ें- वहीदा रहमान से था शादीशुदा Guru Dutt का अफेयर, जब पत्नी गीता दत्त ने टोका तो जड़ दिया था थप्पड़!

यह भी पढ़ें- 350 दिनों तक थिएटर्स में लगातार चली थी Dev Anand की कल्ट फिल्म, 61 साल पहले रही थी गोल्डन जुबली