विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 09, 2020 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

VJ Chitra Suicide: होटल में मिला इस मशहूर वीजे-अभिनेत्री का मृत शरीर, कुछ अर्सा पहले हुई थी सगाई

By Manoj VashisthEdited By:
Published: Wed, 09 Dec 2020 09:42 AM (IST)Updated: Wed, 09 Dec 2020 06:35 PM (IST)

चित्रा महज़ 28 साल थी। उन्होंने चेन्नई के नसरपेट इलाक़े के एक होटल में उनका मृत शरीर मिला था। पुलिस ...और पढ़ें

चित्रा दक्षिण भारत की चर्चित अभिनेत्री और वीजे थीं। फोटो-इंस्टाग्राम
चित्रा दक्षिण भारत की चर्चित अभिनेत्री और वीजे थीं। फोटो-इंस्टाग्राम

नई दिल्ली, जेएनएन। दक्षिण भारत की चर्चित एक्ट्रेस और वीजे चित्रा के सुसाइड करने की ख़बर आ रही है। चित्रा का मृत शरीर चेन्नई के बाहर एक होटल में मिला था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। चित्रा की कुछ अर्सा पहले ही सगाई हुई थी। अभिनेत्री के निधन से दक्षिण भारतीय मनोरंजन इंडस्ट्री में शोक छा गया है।

रिपोर्ट्स के अनुसार, चित्रा महज़ 28 साल की थीं। चेन्नई के नाज़रेथपेट्टई (Nazarethpettai) इलाक़े के एक होटल में उनका मृत शरीर मिला था। पुलिस मौत की वजह तलाश रही हैं। चित्रा ने हाल ही में मशहूर बिज़नेसमैन हेमंत राव के साथ सगाई की थी। बताया जाता है कि चित्रा अपने मंगेतर के साथ ही रहती थीं। 

एबीपी न्यूज़ की रिपोर्ट के अनुसार, चित्रा रात ढाई बजे होटल लौटी थीं। वो ईवीपी फ़िल्म सिटी में शूटिंग कर रही थीं। होटल में उनके मंगेतर भी साथ थे। हेमंत ने पुलिस को बताया कि होटल आने के बाद चित्रा नहाने गयीं, लेकिन काफ़ी देर तक जब नहीं लौटीं और दरवाज़ा खटखटाने पर जवाब नहीं दिया तो उन्होंने होटल स्टाफ को सूचित किया। डुप्लीकेट चाबी से दरवाज़ा खोला तो उनका शव छत से लटका मिला। बताया जाता है कि चित्रा डिप्रेशन में थीं। इसी के चलते उन्होंने यह दुखद क़दम उठाया।

चित्रा ने तमिल इंडस्ट्री में कई चैनल्स पर प्रस्तोता के रूप में काम किया था। फ़िलहाल वो पांडियान स्टोर्स धारावाहिक में नज़र आ रही थीं। उन्होंने अपने किरदार मुल्लई के ज़रिए लम्बी फैन फॉलोइंग तैयार कर ली थी। 

चित्रा के निधन से उनके फैंस को गहरा सदमा पहुंचा है। सोशल मीडिया के ज़रिए उन्होंने अपना दुख ज़ाहिर किया। इंस्टग्राम पर उनकी तस्वीरों पर फैन RIP लिखकर श्रद्धांजलि दे रहे हैं। वहीं, ट्विटर पर एक फैन ने लिखा- आपको हमेशा प्यार करते रहेंगे और कभी नहीं भुला पाएंगे। सोने के दिल वाली लड़की थीं। ईश्वर आत्मा को शांति दे।

बता दें, इस साल कई सेलेब्रिटीज़ हमेशा के लिए छोड़कर चले गये। इनमें सुशांत सिंह राजपूत भी शामिल हैं, जिनका मृत शरीर उनके आवास पर मिला था। सुशांत की मौत को पुलिस ने सुसाइड माना था। हालांकि, इसकी अभी सीबीआई जांच चल रही है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।