Vizag Gas Leak Tragedy: सदमे में फ़िल्म सेलेब्रिटीज़ बोले- बद से बदतर हो रहा यह साल
Vizag Gas Leak गैस लीक कांड ने फ़िल्म इंडस्ट्री को भी परेशान कर दिया है। सेलेब्रटीज़ प्रभावितों के लिए दुआ मांग रहे हैं और लोगों से सुरक्षित रहने की अपील कर रहे हैं।
नई दिल्ली, जेएनएन। कोरोना वायरस कोविड 19 की मार झेल रहे देश को वाइज़ाग गैस लीक कांड ने हिलाकर रख दिया है। केमिकल प्लांट से हुए गैस लीक में कुछ जानें गयी हैं, वहीं काफ़ी लोगों के बीमार पड़ने की ख़बर है, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। इस गैस लीक कांड ने फ़िल्म इंडस्ट्री को भी परेशान कर दिया है। बॉलीवुड से लेकर साउथ सिनेमा तक, सेलेब्रटीज़ प्रभावितों के लिए दुआ मांग रहे हैं और लोगों से सुरक्षित रहने की अपील कर रहे हैं।
अनुपम खेर ने घटना पर दुख व्यक्त करते हुए प्रभावित लोगों के लिए अपनी भावनाएं ज़ाहिर कीं। वहीं, सेंसर बोर्ड के अध्यक्ष और गीतकार प्रसून जोशी ने घटना को ह्रदयविदारक बताते हुए मृतकों के परिवारों के लिए संवेदनाएं ज़ाहिर कीं। एक्ट्रेस भूमि पेडनेकर और रवीना टंडन ने भी घटना पर दुख जताया।
फ़िल्ममेकर अशोक पंडित ने ट्वीट किया- वाइज़ाग में तड़के केमिकल प्लांट से हुए गैस लीक से पीड़ित उन एक हज़ार लोगों के लिए दुआ कर रहा हूं, जो बीमार पड़े हैं और सांस लेने में दिक्कत हो रही है। रिपोर्ट्स के अनुसार, लीकेज 3 बजे के आसपास हुई थी। एक्ट्रेस वाणी कपूर ने लिखा कि विशाखापत्तनम में गैस लीक की ख़बर डरावनी और शॉकिंग है। प्रभावितों की सुरक्षा के लिए दुआ कर रही हूं। जिन्होंने इस दुर्घटना में अपनों को खो दिया है, भगवान उन्हें शक्ति दे।
तमन्ना भाटिया ने संवेदनाएं ज़ाहिर करते हुए लिखा- उठते ही वाइज़ाग गैस लीक की यह भयानक ख़बर मिली। मेरी संवेदनाएं उन सभी के साथ हैं, जिन्होंने अपने परिवार खो दिये और जो अस्पताल में हैं, उनके जल्द ठीक होने की दुआ कर रही हूं।
तेलुगु स्टार रवि तेजा ने लिखा- वाइज़ाग गैस लीक की ख़बर से गहरा अफ़सोस हुआ है। हर गुज़रते दिन के साथ यह साल ख़राब होता जा रहा है। जिन परिवारों ने अपने प्रियजनों को खो दिया है, उनके लिए मेरी गहरी संवेदनाएं। घायलों के जल्द ठीक होने की प्रार्थना। उम्मीद करता हूं कि आप सब सुरक्षित रहेंगे।
एक्ट्रेस लावण्या ने लिखा कि किसी की लापरवाही से इतने लोग मारे गये। वाइज़ाग गैस लीक की तस्वीरें देखकर परेशान और दुखी हूं। रकुल प्रीत ने लिखा- वाइज़ाग गैस लीक के बारे में जानकर बेहद दुखी हूं। मेरा दिल उन सभी के लिए परेशान है, जो इससे प्रभावित हुए हैं। उम्मीद करती हूं कि इसे नियंत्रित करने के लिए सार्थक क़दम जल्द उठाए जाएंगे। वाइज़ाग के लोगों सुरक्षित रहना। इनके अलावा महेश बाबू, सुधीर बाबू, नानी और यू-ट्यूबर भुवन बाम ने भी गैस लीक पर अफ़सोस ज़ाहिर किया।
Deeply saddened by the death of #VizagGasLeak victims. My heart goes out to their families. My heartfelt condolences. I am praying for the people affected by this tragedy. 🙏— Anupam Kher (@AnupamPKher) May 7, 2020
#VizagGasLeak आंध्रप्रदेश के विशाखापट्टनम में गैस लीक हादसे से कई लोगों की मृत्यु की ख़बर हृदय विदारक है। दुख की इस घड़ी में मेरी गहरी संवेदनाएं मृतकों के परिजनों के साथ हैं। ईश्वर से पप्रार्थना है कि दिवंगतों की आत्माओं को शांति व घायलों को शीघ्र स्वास्थ्य लाभ प्रदान हो। — Prasoon Joshi (@prasoonjoshi_) May 7, 2020
My heart goes to all the people affected by thie #VizagGasLeak. I hope measures are taken really soon to get things under control. Speedy recovery to all those who’ve suffered in this tragic incident. Stay safe everyone 🙏🏽#VizagGasLeak #Vishakhapatnam— Randeep Hooda (@RandeepHooda) May 7, 2020
Deeply pained to hear about the Visakhapatnam Gas Leak. I’m praying for the safety and well-being of everyone there. Condolences to the families of the victims. 🙏— bhumi pednekar (@bhumipednekar) May 7, 2020
#VizagGasLeak Heartfelt condolences to the families who’ve lost their loved ones Praying for everyone affected and recovering in the hospital. 🕉🙏🏻🕉 https://t.co/XHgMa5RDNY" rel="nofollow— Raveena Tandon (@TandonRaveena) May 7, 2020
The news of the gas leak in Visakhapatnam is shocking and horrifying. Praying for the safety of those affected, strength to the families who have lost their loved ones in this tragic accident.— vaani kapoor (@Vaaniofficial) May 7, 2020
Praying for the well being of over 1,000 people fell sick and many faced breathing difficulties after an alleged gas leak from a chemical plant in #Vizag tdy early morning. As per reports,the leakage happened around 3 am at LG Polymers industry at Venkatapuran. #Vizaggasleak. pic.twitter.com/TCjb1ql69g— Ashoke Pandit (@ashokepandit) May 7, 2020
Woke up to the horrific news of the #VizagGasLeak.
My condolences to everyone who lost their families and wishing a speedy recovery to those hospitalised 🙏— Tamannaah Bhatia (@tamannaahspeaks) May 7, 2020
Deeply disturbed by the #VizagGasLeak news. The year is worsening by the day. My deepest condolences to the family and loved ones of the deceased.. and wishing a speedy recovery to those injured. I hope that you all remain safe. 🙏— Ravi Teja (@RaviTeja_offl) May 7, 2020
Shocked and extremely sad after seeing #VizagGasLeak pictures, someone’s negligence has cost many lives,
praying for everyone’s well being..— LAVANYA (@Itslavanya) May 7, 2020
So sad to about the #VizagGasLeak ! My heart goes to all the people affected by this. I hope measures are taken really soon to get things under control. Stay safe my vizag people ❤️❤️❤️— Rakul Singh (@Rakulpreet) May 7, 2020
This is heartbreaking .. it’s just getting more and more worse .. helpless and all we are left to do is pray 🙏🏼#VizagGasLeak— Nani (@NameisNani) May 7, 2020
It aches my heart to see the visuals from #VizagGasLeak ... My helpless thoughts for the people. Hope time acts little kinder on us.— Sudheer Babu (@isudheerbabu) May 7, 2020
This sucks big time😥 Stay safe Vizag #VizagGasLeak
🙏🏼— Bhuvan Bam (@Bhuvan_Bam) May 7, 2020
Heartwrenching to hear the news of #VizagGasLeak, more so during these challenging times... Heartfelt condolences and strength to the bereaved families in this hour of need. Wishing a speedy recovery to those affected. My prayers for you... Stay safe VIZAG.— Mahesh Babu (@urstrulyMahesh) May 7, 2020