सलमान के सवाल पर भड़के विवेक ओबेराय, प्रेस कॉन्फ्रेंस छोड़ निकले
विवेक ओबेराय काफी लंबे समय बाद मीडिया से मुखातिब हुए थे। लेकिन बॉलीवुड के 'दबंग' यानी सलमान खान से जुड़े एक सवाल पर वो प्रेस कॉन्फ्रेंस छोड़कर चले गए।
मुंबई। विवेक ओबेराय और सलमान खान के बीच चल रही कोल्ड वार से हर कोई वाकिफ है। दोनों के बीच ये कोल्ड वार पिछले लंबे समय से चली आ रही है, जिसकी वजह है ऐश्वया राय। इस जंग को शायद विवेक भुलाना भी चाहते हैं, लेकिन लोग उन्हें भूलने नहीं देना चाहते।
डीएनए की खबर के मुताबिक, हाल ही में आइफा अवार्ड के दौरान फिर विवेक को सलमान से चल रही कोल्ड वार के बारे में याद कराया गया। हालांकि इस बार उन्होंने कुछ नहीं कहा। सलमान के लिए एक शब्द अपनी जुबान पर नहीं लाए।
कंट्रोवर्सी में फंसी शाहरुख की 'रईस', डॉन के बेटे ने किया मानहानि का केस
खबर के अनुसार, विवेक और सलमान के बीच ये जंग उस वक्त शुरू हुई, जब ऐश्वर्या ने विवेक के लिए सलमान का हाथ छोड़ दिया। ऐसे में दबंग खान का पारा सातवें आसमान पर पहुंच गया। उन्होंने शराब के नशे में एक रात विवेक को फोन कर खूब धमकाया। इसके बाद विवेक ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस कर इस पूरी घटना की जानकारी मीडिया को दी। हालांकि मामला आगे नहीं बढ़ा, लेकिन इसके बाद विवेक के करियर का ग्राफ तेजी से नीचे गिरना शुरू हो गया।
विवेक ने कई बार सलमान से सुलह करनी चाही। एक अवार्ड फंक्शन में स्टेज पर खड़े होकर सलमान से माफी तक मांगी, लेकिन सल्लू मियां नहीं माने। शायद यही वहज रही कि अब विवेक ने भी सलमान से सुलह की उम्मीद छोड़ दी है।
अक्षय कुमार के बॉडीगार्ड ने फैन के मुंह पर जड़ा मुक्का, देखते रहे खिलाड़ी!
प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान विवेक से ढेरों सवाल किए गए। उन्होंने भी पूरी इमानदारी से इन सवालों का जवाब दिया। लेकिन इस बीच एक रिपोर्टर ने विवेक से पूछ लिया कि क्या वो सलमान से पैचअप करना चाहेंगे? इस सवाल के जवाब में विवेक ने कुछ नहीं कहा। अपनी कुर्सी से उठे और प्रेस कॉन्फ्रेंस छोड़कर चले गए।