काल का है क्रेज
कृष 3 में सुपर विलेन काल की खासियतों के बारे में विवेक ओबराय बताते हैं, 'काल की अपनी कायनात है। उसे इंसानियत से शिकायत है। उसे लगता है कि दुनिया वालों ने उसके साथ जो सलूक किया है, वह सही नहीं है। उनसे नाराज होकर उसने अपनी अलग दुनिया रची। अब वह
मुंबई। कृष 3 में सुपर विलेन काल की खासियतों के बारे में विवेक ओबराय बताते हैं, 'काल की अपनी कायनात है। उसे इंसानियत से शिकायत है। उसे लगता है कि दुनिया वालों ने उसके साथ जो सलूक किया है, वह सही नहीं है। उनसे नाराज होकर उसने अपनी अलग दुनिया रची। अब वह दुनिया वालों से बदला लेना चाहता है। काल से लोग पूरी तरह से घृणा भी नहीं करेंगे, क्योंकि उसके हर कदम का एक लॉजिक है। आम तौर पर विलेन के बारे में लोग बड़ी आसानी से अनुमान लगा लेते हैं कि कोई विलेन है तो वह वैसे ही चलेगा। वैसे ही रौब दिखाएगा। काल के संग वैसी कोई बात नहीं है। वह पारंपरिक विलेन जैसा नहीं है। वह बड़े काम, कूल और कंपोज तरीके से पेश आता है। वह लयबद्ध तरीके से बातें करता है। एक बात और है कि कृष से तो हर कोई वाकिफ है, पर काल किन ताकतों से लैस वह किसी को पता नहीं। वह कृष को कैसी टक्कर देगा, उसे जानने में सबकी दिलचस्पी होगी।
काल के किरदार में शारीरिक और मानसिक तौर पर उतरने के लिए मैंने अपना दिमाग भी चलाया। फिल्म की शूटिंग शुरू होने से तीन महीने पहले ही तैयारियां शुरू कर दी थीं। मैंने गुड्डू अंकल (राकेश रोशन) से काल के गेटअप को लेकर चर्चा की। मैंने पूरे तर्क के साथ काल का स्वरूप तैयार करने पर बल दिया। मैंने उनसे कहा कि चूंकि काल कभी सूर्य की रोशनी में नहीं गया तो उसकी त्वचा कांतिहीन लगे। उसमें जरा पीलापन हो। वह अंधेरों का बेताज बादशाह है। लिहाजा उसका परिधान भी अलग हो। मैं बताना चाहूंगा कि उसका परिधान 28 किलो वजनी है और वे कृष के परिधानों से भी महंगे हैं। उसके सुपर पावर देख दर्शक दांतों तले उंगलियां दबा लेंगे।
मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर