Move to Jagran APP

Vivek Oberoi के खिलाफ दर्ज हुई FIR तो एक्टर ने किया पुलिस का धन्यवाद, कहा- 'मुझे इस बात का एहसास...'

विवेक ओबरॉय के खिलाफ मुंबई पुलिस ने एफआईआर दर्ज की है। वेलेंटाइन डे के मौके पर विवेक ओबरॉय अपनी पत्नी प्रियंका अल्वा ओबेरॉय के साथ मुंबई की सड़कों पर रात को बिना मास्क लगाए बाइक चलाते हुए नजर आए थे।

By Anand KashyapEdited By: Published: Sun, 21 Feb 2021 08:46 AM (IST)Updated: Sun, 21 Feb 2021 08:46 AM (IST)
Vivek Oberoi के खिलाफ दर्ज हुई FIR तो एक्टर ने किया पुलिस का धन्यवाद, कहा- 'मुझे इस बात का एहसास...'
बॉलीवुड अभिनेता विवेक ओबरॉय, Instagram : vivekoberoi

नई दिल्ली, जेएनएन। बॉलीवुड अभिनेता विवेक ओबरॉय इन दिनों मुश्किलों में हैं। उनके खिलाफ मुंबई पुलिस ने एफआईआर दर्ज की है। यह एफआईआर उनके खिलाफ मास्क पहने बिना बाइक चलाने पर दर्ज की गई है। वेलेंटाइन डे के मौके पर विवेक ओबरॉय अपनी पत्नी प्रियंका अल्वा ओबेरॉय के साथ मुंबई की सड़कों पर रात को बिना मास्क लगाए बाइक चलाते हुए नजर आए थे।

loksabha election banner

अब अपने खिलाफ एफआईआर दर्ज होने पर विवेक ओबरॉय ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने मुंबई पुलिस का शुक्रिया अदा किया है। उन्होंने ट्विटर पर मुंबई पुलिस का धन्यवाद किया है। अपने खिलाफ एफआईआर दर्ज होने पर विवेक ओबरॉय ने अपने ट्वीट में लिखा, 'प्यार हमें किस मोड़ पे ले आया! निकले थे नई वाइक पर हम और हमारी जान, बिना हेलमेट के कट गया चालान! बिना हेलमेट के बाइक चलाने पर मुंबई पुलिस पकड़ेगी। शुक्रिया मुंबई पुलिस, मुझे इस बात का एहसास कराने के लिए कि सुरक्षा सबसे महत्वपूर्ण है। सुरक्षित रहें, हेलमेट और मास्क पहनें।'

सोशल मीडिया पर विवेक ओबरॉय का यह मजेदार ट्वीट तेजी से वायरल हो रहा है। अभिनेता के कई फैंस और तमाम सोशल मीडिया यूजर्स उनके ट्वीट पर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। आपको बता दें कि विवेक ओबरॉय के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। साथ ही हेलमेट नहीं पहनने के चलते 500 रुपए का जुर्माना भी लगाया गया है। दरअसल मुंबई में कोरोना वायरस के मामले बढ़ रहे हैं। ऐसे में अधिकारियों ने इस बात के दिशा निर्देश दिए है कि जो भी मास्क लगाने के नियमों का पालन नहीं करेगा। उनके खिलाफ कार्रवाई की जाए।

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Vivek Oberoi (@vivekoberoi)

जुहू पुलिस स्टेशन में विवेक ओबरॉय के खिलाफ एक एफआईआर दर्ज की गई है। दरअसल विवेक ओबरॉय ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया था। इसमें उन्हें नई बाइक पर बिना हेलमेट और फेस मास्क लगाए बाइक चलाते हुए देखा गया था। इस अवसर पर उनकी पत्नी भी साथ नजर आई थी। एफआईआर आईपीसी की धारा 188 और 269 के अंतर्गत दर्ज की गई है। इसके अलावा उन पर 500 रुपए का जुर्माना भी लगाया गया है। इस धारा के अंतर्गत उन्हें 6 महीने की जेल या फाइन या दोनों हो सकती है। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.