Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    'बर्थडे पर फूल आने बंद हुए समझो गया स्टारडम...' Vivek Oberoi ने इंडस्ट्री की सच्चाई पर बोले कड़वे बोल

    विवेक ओबेरॉय (Vivek Oberoi) और ऐश्वर्या राय (Aishwarya Rai) एक समय रोमांटिक रिलेशन में थे। सलमान खान ने इन दोनों के रिश्ते को तोड़ने की कोशिश की थी। इसके बाद से एक्टर का करियर बॉलीवुड में खत्म हो गया। लोगों ने उन्हें Boycott करना शुरू कर दिया। फाइनली अब एक्टर ने अपने रिश्तों को लेकर खुलकर बात की और बताया कि उन्होंने कितना स्ट्रगल किया।

    By Surabhi Shukla Edited By: Surabhi Shukla Updated: Sat, 14 Dec 2024 07:08 PM (IST)
    Hero Image
    विवेक ओबेरॉय ने स्ट्रगल को लेकर की बात

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। विवेक ओबेरॉय ने फिल्म इंडस्ट्री में बहुत बुरा वक्त देखा है। एक बार एक्टर ऐसी स्थित में आ गए थे जब उन्हें सबने इंडस्ट्री सें इग्नोर किया जिसकी वजह से उन्हें फाइनेंशियली भी बहुत मेहनत करनी पड़ी।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    हालांकि अभी एक्टर काफी अच्छी स्थिति में हैं। उनका बिजनेस काफी अच्छा कर रहा है। विवेक ओबेराय ने ऐसे उतार चढ़ाव देखे जब उनका स्टारडम एकदम गड्ढे में गया। हालांकि एक्टर ने हार नहीं मानी और लगातार मेहनत करते रहे।

    कैसे काम करता है बॉलीवुड?

    फ्रेंचाइज इंडिया में विवेक ने अपने स्ट्रगल पर बात की। एक्टर ने कहा- 'फिल्म इंडस्ट्री एक ऐसी जगह है जो एक ही रात में आपको ऐसा महसूस कराएगी कि आपने अपने जीवन में कुछ बड़ा हासिल कर लिया है। लेकिन अगर आपका करियर गड्ढे में जाना शुरू हुआ तो हर कोई आपसे रिश्ते- नाते खत्म कर लेगा। बर्थडे पर आपके लिए फूल आने बंद हो जाएंगे।'

    यह भी पढ़ें: संपत्ति के मामले में रणबीर-अल्लू अर्जुन से आगे हैं विवेक ओबेरॉय, असफलताओं के बावजूद खड़ा किया 1200 करोड़ का साम्राज्य

    मेरा करियर खत्म हो गया -विवेक

    इसे कैसे समझना है आपको बताता हूं। विवेक ने आगे कहा, 'एक जमाने में मेरे पास इतने फूल आते थे कि घर में रखने की जगह नहीं होती थी। जब आपके जन्मदिन पर फूल आने बंद हो जाए तो समझ लेना आपका करियर खत्म हो गया। मैंने आर्थिक तंगी भी झेली है। मैं कोई भी फिल्म तब साइन करता था जब मुझे उसकी स्क्रिप्ट अच्छी लगती थी। इस वजह से नहीं कि मुझे घर की दाल-रोटी चलानी है। ईएमआई भरनी है। लोगों को लगता था कि इसे क्या हो गया।'

    साल 2002 में इंडस्ट्री में रखा था कदम

    विवेक ओबेरॉय ने 2002 में फिल्म कंपनी के साथ बॉलीवुड में कदम रखा था और इसके बाद साथिया, मस्ती और ओमकारा जैसी हिट फिल्में आईं। फिल्में तो कुछ खास चली नहीं लेकिन अपने निजी जीवन को लेकर वो ज्यादा चर्चा में रहे। ऐश्वर्या राय के साथ उनके रिलेशनशिप पर खूब बवाल हुआ। सलमान खान ने उन्हें खुलेआम वार्निंग दी थी।

    कुछ ही समय बाद उन्होंने इंडस्ट्री को अलविदा कह दिया। अब विवेक का एक अच्छा खासा बिजनेस है जिसकी नेट वेल्यू 3400 करोड़ के आसपास है।

    यह भी पढ़ें: Vivek Oberoi ने ऐश्वर्या राय और सलमान खान को लेकर किया कमेंट, ब्रेकअप को लेकर दे दी ऐसी सलाह