Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Vivek Oberoi ने ऐश्वर्या राय और सलमान खान को लेकर किया कमेंट, ब्रेकअप को लेकर दे दी ऐसी सलाह

    Updated: Thu, 05 Dec 2024 05:16 PM (IST)

    विवेक ओबेरॉय (Vivek Oberoi) और ऐश्वर्या राय (Aishwarya Rai) एक समय रोमांटिक रिलेशन में थे। सलमान खान ने इन दोनों के रिश्ते को तोड़ने की कोशिश की थी। इसके बाद से ही विवेक को बॉलीवुड से ब्वॉयकाट कर दिया गया था। अब एक यूट्यूब चैनल को इंटरव्यू में विवेक ने अपनी जिंदगी से जुड़े कई अच्छे-बुरे अनुभव साझा किए हैं।

    Hero Image
    विवेक ओबेरॉय ने ऐश्वर्या राय और सलमान पर क्या बोला

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। विवेक ओबेरॉय लंबे समय से अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ को लेकर चर्चा में हैं। हाल ही में एक इंटरव्यू में एक्टर ने उन्होंने अपनी जर्नी और करियर में डाउनफॉल को लेकर चर्चा की। उन्होंने ऐश्वर्या राय के साथ अपने पास्ट रिलेशनशिप को भी याद किया। इसके अलावा एक्टर ने सलमान खान और अभिषेक को लेकर भी कई बाते बोलीं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    ऐश्वर्या राय के साथ रिश्ते में थे विवेक

    विवेक ओबेरॉय साल 2000 के दौरान ऐश्वर्या राय के साथ रिलेशनशिप में थे। यह उनके करियर में डाउनफॉल का कारण भी था। डॉ. जय मदान के यूट्यूब चैनल को दिए इंटरव्यू में विवेक ने ऐश्वर्या और सलमान खान के साथ अपने पुराने रिलेशन को लेकर बात की। जब सलमान की बात आई तो एक्टर उनका नाम सुनकर मुस्कुराने लगे और कहा, "भगवान उन्हें आशीर्वाद दें।" वहीं जब उनसे ऐश्वर्या राय के पति अभिषेक बच्चन के बारे में पूछा गया तो उन्होंने दसवीं एक्टर को स्वीटहार्ट पर्सन बुलाया।

    यह भी पढ़ें: संपत्ति के मामले में रणबीर-अल्लू अर्जुन से आगे हैं विवेक ओबेरॉय, असफलताओं के बावजूद खड़ा किया 1200 करोड़ का साम्राज्य

    सलमान खान ने दी थी धमकी

    आपको बता दें कि विवेक और ऐश्वर्या एक टाइम पर रोमांटिक रिलेशन में थे। उस समय विवेक ने ऐश्वर्या के एक्स ब्वॉयफ्रेंड सलमान खान के खिलाफ एक प्रेस कॉन्फ्रेंस रखी थी। इस प्रेस कॉन्फ्रेंस में विवेक ओबेराय ने कहा था कि सलमान ने उन्हें ऐश्वर्या राय से अलग रहने की धमकी दी थी और एब्यूज किया था। इसी पीसी के बाद से विवेक ओबेराय को बॉयकाट कर दिया गया था जिसके बाद से उन्होंने एन्टरप्रेन्योर बनने का रास्ता चुना।

    ब्रेकअप को लेकर विवेक ने क्या कहा

    ब्रेकअप से कैसे डील किया जाए इस बारे में बात करते हुए विवेक ने कहा, “अगर कोई आपकी जिंदगी छोड़ रहा है,तो इस तरह सोचें। एक बच्चा अपना लॉलीपॉप कीचड़ में गिरा देता है तो क्या उसकी मां उसे वो लॉलीपॉप खाने देगी। नहीं ना? क्योंकि वो गंदा हो गया है? इस तरह जिंदगी भी आपको एक नया साथी देगी। आप जितना अधिक समय तक दर्द के साथ रहेंगे यह उतना ही अधिक बढ़ेगा।" हालांकि ब्वॉयकाट करने के बावजूद विवेक ओबेरॉय ही वो आदमी थे जो खूब चमके। इस समय रिपोर्ट्स की मानें तो विवेक 1200 करोड़ रुपये की संपत्ति के मालिक हैं।

    यह भी पढ़ें: सलमान के पीछे लॉरेंस! वायरल वीडियो में बिश्नोई समाज की तारीफ करते नजर आए Vivek Oberoi