Vivek Agnihotri ने प्रियंका गांधी पर ली चुटकी, कहा- करण जौहर की पारिवारिक फिल्मों में करे काम
Vivek Agnihotri On Priyanka Gandhi गौरतलब है कि प्रियंका गांधी ने हाल ही में राहुल गांधी को संसद से बेदखल किए जाने पर प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने अपने भाई का बचाव किया था। इसपर विवेक अग्निहोत्री ने चुटकी की है।
नई दिल्ली, जेएनएन। Vivek Agnihotri On Priyanka Gandhi: फिल्म निर्देशक विवेक अग्निहोत्री ने प्रियंका गांधी पर चुटकी ली है। उन्होंने उन्हें सुझाव दिया है कि गांधी को करण जौहर की फिल्म में काम करना शुरू कर देना चाहिए।
प्रियंका गांधी ने परिवार का पक्ष रखते हुए राहुल गांधी का बचाव किया था
प्रियंका गांधी ने हाल ही में दिल्ली में अपने परिवार वालों का पक्ष रखते हुए उनका बचाव किया था। वह दिल्ली में हुए कार्यक्रम में बोल रही थी। अब फिल्म निर्देशक विवेक अग्निहोत्री ने इस पर प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा है कि प्रियंका गांधी को करण जौहर की फिल्म में काम करना चाहिए क्योंकि जिस प्रकार का उनका परिवार के प्रति ऑब्सेशन है। वैसे ही करण जौहर परिवार प्रधान फिल्में बनाने के लिए जाने जाते हैं।
Family… family…. Family… What have you done? Family se itna fake pyaar hai to I’d suggest it’s time Gandhis start acting in Karan Johar films. At least, family ecosystem to match karega. Kya pata KJo ko bhi le doobein. https://t.co/Tss4s27U4B
— Vivek Ranjan Agnihotri (@vivekagnihotri) March 26, 2023
प्रियंका गांधी ने कहा, 'एक व्यक्ति को आप कितना अपमानित करेंगे?'
प्रियंका गांधी ने दिल्ली में राजघाट के पास संकल्प सत्याग्रह को संबोधित किया था। इस अवसर पर प्रियंका गांधी ने कहा था, 'मेरे परिवार ने इस देश में लोकतंत्र बनाए रखने के लिए अपना खून बहाया है। हम इस देश में लोकतंत्र को बनाए रखने के लिए कुछ भी करेंगे। कांग्रेस के महान लीडर ने इस देश में लोकतंत्र की नींव रखी है।' प्रियंका गांधी ने आगे कहा, 'वह आज तक हमारे परिवार का अपमान करते आए हैं। अब हम और नहीं सहेंगे। एक व्यक्ति को आप कितना अपमानित करेंगे?'
#WATCH | You (BJP) talk about 'Pariwarvaad', I want to ask who was Lord Ram? Was he Pariwarvaadi, or were Pandavas Pariwarvaadi? Should we be ashamed because my family fought for the country? My family has nurtured the democracy of this country with their blood: Priyanka G Vadra pic.twitter.com/yKz9grr0Gg— ANI (@ANI) March 26, 2023
विवेक अग्निहोत्री ने लिखा, 'करण जौहर की फिल्मों में करें काम'
इस पर विवेक रंजन अग्निहोत्री ने प्रतिक्रिया देते हुए लिखा है, 'परिवार... परिवार.. परिवार.. आपने क्या किया है? परिवार से इतना फेक प्यार है तो मैं सुझाव दूंगा कि आपको करण जौहर की फिल्मों में काम करना चाहिए। कम से कम परिवार इकोसिस्टम तो मैच करेगा। क्या पता करण जौहर को भी ले डूबे।' एक अन्य ट्वीट में विवेक रंजन अग्निहोत्री ने लिखा है, 'विक्टिम कार्ड ही इनका पहला और आखरी बचाव होता है।' गौरतलब है कि लोकसभा ने शुक्रवार को राहुल गांधी को सांसदीय से बर्खास्त कर दिया है। इसके पहले सूरत की एक कोर्ट ने मानहानि के मुकदमे में क्षमा नहीं मांगने पर चार बार के सांसद राहुल गांधी को 2 साल की सजा सुनाई है। राहुल गांधी पर आरोप था कि उन्होंने ओबीसी समुदाय के प्रति अपमानित भाषा का प्रयोग किया था।