विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 14, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

The Vacc‌ine War: विवेक अग्निहोत्री ने आखिर क्यों रखा फिल्म का नाम 'द वैक्सीन वॉर'? बताया बड़ा कारण

By Jagran NewsEdited By: Karishma Lalwani
Published: Mon, 14 Nov 2022 05:36 PM (IST)Updated: Mon, 14 Nov 2022 06:32 PM (IST)

The Vaccine War द कश्मीर फाइल्स के बाद एक और गंभीर मुद्दे पर फिल्म लेकर हाजिर विवेक अग्निहोत्री ने इस ...और पढ़ें

File Photo of Vivek Agnihotri. Photo Credit Vivek Agnihotri Twitter
File Photo of Vivek Agnihotri. Photo Credit Vivek Agnihotri Twitter

नई दिल्ली, जेएनएन। अनकहे गंभीर मुद्दों के पीछे छिपे दर्द को सलीके से बड़े पर्दे पर दिखाने वाले विवेक अग्निहोत्री, दर्शकों के बीच एक बार फिर नया मुद्दा लेकर हाजिर हैं। 'द डेल्ही फाइल्स', 'बुद्धा इन ए ट्रैफिक जाम', 'कश्मीर फाइल्स' जैसी हार्डकोर फिल्में बनाने वाले विवेक अग्निहोत्री अब दुनिया को कोविड के टाइम पर बनी वैक्सीन की कहानी दिखाना चाहते हैं। 10 नवंबर को फिल्म का फर्स्ट लुक शेयर किया गया था। आने वाली इस फिल्म की पहली झलक को दिखाते हुए विवेक अग्निहोत्री ने लिखा, 'वॉर की एक ऐसी कहानी जिसके बारे में आप नहीं जानते। वह कहानी जो साइंस और इंडियन वैल्यू से जीती गई।' फिल्म का फर्स्ट लुक शेयर करने के बाद उन्होंने बताया कि इसका नाम 'द वैक्सीन वॉर' ही क्यों रखा।

क्यों रखा 'द वैक्सीव वॉर' नाम?

विवेक अग्निहोत्री ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो जारी किया है, जिसमें उन्होंने 'द वैक्सीन वॉर' के पीछे का कारण बताया है। उन्होंने बताया, 'जब कोविड और लॉकडाउन की वजह से कश्मीर फाइल्स में बहुत देरी हो रही थी, तो हम लोग बहुत परेशान थे। तो मैंने कोविड पर बहुत रीसर्च किया और पूरी टीम को लगा दिया।'

उन्होंने आगे कहा कि किसी को यह नहीं पता था कि वैक्सीन बनाई किसने है। सब बड़े-बड़े नाम ले रहे थे। लेकिन यह वैक्सीन बनाई है बहुत ही सिंपल साइंटिस्ट लोगों ने खासकर महिलाओं ने, जो अगर घर में बाई नहीं थी, तो बर्तन भी धोती थीं, बच्चों का भी ख्याल रखती थीं और सास ससुर का भी ख्याल रखती थीं। इन सारे सांइटिस्टों पर जब हमने रिसर्च किया एक साल, तो पता लगा कि भारत के ऊपर बायो वॉर छेड़ा गया था।

उन्होंने कहा कि इस वॉर में जो सबसे बड़े दुश्मन थे, वो हमारे देश के बहुत सारे लोग थे, जो किसी और के लिए पैसा लेकर काम कर रहे हैं। यह सब देख हमने सोचा कि एक ऐसा देश जहां कोई मेडिकल इंफ्रा नहीं था, उसने दुनिया की सबसे तेज और सेफ वैक्सीन बनाई। इन लोगों ने भारत के लोगों को एक ऐसे वॉर के खिलाफ लड़ने की हिम्मत दी। पहले फिल्म का नाम कुछ और था, फिर उसे बदलकर 'द वैक्सीन वॉर' रखा गया।

11 भाषाओं में रिलीज होगी फिल्म

विवेक अग्निहोत्री द्वारा निर्देशित यह फिल्म 15 अगस्त, 2023 को 11 भाषाओं में रिलीज की जाएगी। इसे हिंदी के अलावा भोजपुरी, बंगाली, मराठी, गुजराती, अंग्रेजी सहित कई भाषाओं में रिलीज किया जाएगा।

यह भी पढ़ें: Apurva First Look: अपूर्वा से तारा सुतारिया का फर्स्ट लुक आया सामने, उत्साहित हुए फैंस

यह भी पढ़ें: Fatima Sana Shaikh: फातिमा सना शेख को पड़ते हैं मिर्गी के दौरे, बताया बीमारी के कारण कैसी हो गई थी हालत