Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Vivek Agnihotri: 17.9 करोड़ का घर खरीदने वाली खबर पर भड़के विवेक अग्निहोत्री, बोले- ये बेगोजगार बॉलीवुडी...

    Vivek Agnihotri on New Apartment सोशल मीडिया पर खबर वायरल हुई कि द कश्मीर फाइल्स के डायरेक्टर विवेक अग्निहोत्री ने मुंबई में 17.9 करोड़ का आलीशान घर खरीदा है। अब डायरेक्टर ने ट्वीट कर ऐसी फेक न्यूज फैलाने वाले को जमकर फटकारा।

    By Ruchi VajpayeeEdited By: Updated: Sun, 04 Dec 2022 07:51 AM (IST)
    Hero Image
    Vivek Agnihotri got angry on the news of buying a house worth 18 crore

    नई दिल्ली, जेएनएन। 'द कश्मीर फाइल्स' के डायरेक्टर विवेक अग्निहोत्री पिछले काफी दिनों से सुर्खियों में छाए हुए हैं। सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव विवेक अग्निहोत्री अक्सर दुनिया भर में हो रही खबरों पर कड़ी प्रतिक्रिया देते नजर आते हैं। हाल ही में, ये उस समय खबरों में आ गए जब इजराइली फिल्म निर्माता नादव लापिड ने आईएफएफआई 2022 के दौरान  'द कश्मीर फाइल्स'  के बारे में कमेंट कर दिया। अब उन्होंने एक और न्यूज पर रिएक्ट किया है और वो है उनके एक आलीशान अपार्टमेंट खरीदने की खबरें।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    भड़के विवेक अग्निहोत्री

    दरअसल, पिछले काफी दिनों से एक खबर न्यूज पोर्टल और सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है कि विवेक अग्निहोत्री और उनकी पत्नी पल्लवी एक्ट्रेस पल्लवी जोशी ने मुंबई के वर्सोवा में पार्थेनन टावर्स में 17.92 करोड़ रुपये का एक अपार्टमेंट खरीदा है। 3,258 वर्ग फुट क्षेत्र में फैला उनका अपार्टमेंट इमारत की 30वीं मंजिल पर स्थित है। खबर तो ये भी थी कि विवेक अग्निहोत्री ने अपने नए आलीशान घर के लिए 1.07 करोड़ रुपए की स्टांप ड्यूटी चुकाई।

    आलीशान फ्लैट खरीदने को बताया फेक खबर

    अब डायरेक्टर ने ऐसी खबर फैलाने वालों के आड़े हाथों लिया है। उन्होंने एक वेबसाइट की खबर को  री-शेयर किया जिसमें उनके करोड़ों रुपये के कथित आलीशान घर की तस्वीरें दिख रही थीं। इस ट्वीट में एक नया लिंक भी दिया गया है जिसमें उनके विशाल बंगले की कुछ अंदर की तस्वीरें दिखाई दे रही हैं। ट्वीट के सामने आने के तुरंत बाद, विवेक ने रिपोर्ट्स को खारिज कर दिया और बेरोजगार 'बॉलीवुडियों' को हर दिन उनके लिए नए अपार्टमेंट बनाने के लिए धन्यवाद दिया।

    ट्वीट कर जमकर लगाई लताड़

    विवेक अग्निहोत्री ने लिखा, 'मैं सभी कांग्रेसियों, आपियों और बेरोजगार बॉलीवुडियों का आभारी हूं कि उन्होंने मेरे लिए हर रोज नए अपार्टमेंट बनाए और उन्हें लग्जरी फर्नीचर भी मुहैया कराया। 10 जनपथ से आया सोफा मुझे बहुत अच्छा लगा। आप सभी को धन्यवाद।

    लोगों ने की तारीफ

    बता दें कि विवेक अग्निहोत्री की इस पोस्ट पर फैंस जमकर रिएक्ट कर रहे हैं। एक ने लिखा कि, 'अमूमन सेलेब्स ऐसी खबरों पर रिएक्ट नहीं करते लेकिन अच्छा लगा कि आपने सामने आकर सच्चाई बता दी'। तो वहीं कुछ का कहना है कि, 'फिर सच बता दीजिए कि कहां और कितने का फ्लैट लिया है आपने'?

    ये भी पढ़ें

    Delnaaz Irani No Work: कल हो ना हो की एक्ट्रेस डेलनाज ईरानी बेरोजगार, बॉलीवुड की ग्रुपिज्म और कैंप से परेशान

    Red Sea Film Festival: प्रियंका चोपड़ा, सोनम कपूर और करीना कपूर का सऊदी अरब में जलवा, देखें वायरल तस्वीरें