यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 08, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
विवेक अग्निहोत्री ने किया 'द कश्मीर फाइल्स' की रिलीज डेट का एलान, इस दिन पर्दे पर आएगी फिल्म
विवेक अग्निहोत्री इन दिनों वो अपनी फिल्म राजनीतिक थ्रिलर फिल्म द कश्मीर फाइल्स को लेकर काफी चर्चा में हैं। अब ...और पढ़ें

नई दिल्ली, जेएनएन। भारत के पूर्व प्रधानमंत्री की मृत्यु पर आधारित फिल्म 'द ताशकंद फाइल्स' जैसी फिल्म के निर्माता विवेक अग्निहोत्री अपनी फिल्म के विषयों को लेकर काफी चार्चा में रहते हैं। इन दिनों वो अपनी फिल्म राजनीतिक थ्रिलर फिल्म द कश्मीर फाइल्स को लेकर काफी चर्चा में हैं। अब खबर आ रही हैं कि सच्ची घटनाओं से प्रेरित इस फिल्म की रिलीज डेट का एलान कर दिया गया है।
इस दिन सिनेमाघरों में रिलीज होगी फिल्म
फिल्म के निर्देशक विवेक अग्निहोत्री ने फिल्म की रिलीज डेट की घोषणा अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल पर एक पोस्ट शेयर कर दी है। अब ये फिल्म 11 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इस जानकारी के शेयर कर निर्देशक ने सोशल मीडिया पर लिखा, कश्मीर नरसंहार की कहानी को बड़े पर्दे पर ला रहे हैं। द कश्मीर फाइल्स 11 मार्च, 2022 को सिनेमाघरों में आ रही है।
View this post on Instagram
पोस्टपोन हो चुकी हैं रिलीज डेट
आपको बता दें, पहले ये फिल्म गणतंत्र दिवस के मौके पर रिलीज होने वाली थी। लेकिन देश में लगातार बढ़े रहे कोरोना केसेस को ध्यान में रखते हुए फिल्म निर्माताओं ने फिल्म की रिलीज डेट को पोस्टपोन कर दिया। अब थोड़ी स्थिति सामान्य होने के बाद फिल्म की नई रिलीज डेट का एलान किया गया है।
कश्मीरी पंडितों के उत्पीड़न पर आधारित है फिल्म
ये फिल्म 80 के दशक के अंत और 90 के शुरुआती सालों में कश्मीर में कश्मीरी पंडितों की हत्या और अत्याचार पर आधारित है। फिल्म में बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता अनुपम खेर, मिथुन चक्रवर्ती, पल्लवी जोशी और दर्शन कुमार जैसे मंझे हुए कलाकार नजर आने वाले हैं। विवेक अग्निहोत्री द्वारा लिखित और निर्देशित इस फिल्म का निर्माण जी स्टूडियो, तेज नारायण अग्रवाल, आई एम बुद्ध और अभिषेक अग्रवाल आर्ट्स बैनर तले किया गया है।
- Anupam Kher (@anupampkher) 8 Feb 2022
उत्साहित हैं फैंस
बता दें, ये फिल्म अपनी घोषणा के बाद से ही चर्चाओं में है। वहीं फैंस फिल्म का लंबे वक्त से इंतजार कर रहे हैं। अब फिल्म की नई रिलीज डेट के एलान के बाद फैंस बेहद उत्साहित हैं।
- Anupam Kher (@anupampkher) 8 Feb 2022
- Anupam Kher (@anupampkher) 8 Feb 2022