Move to Jagran APP

शादी के बाद अब ख़त्म नहीं होता हीरोइन का करियर, मिसाल हैं ये 8 बॉलीवुड एक्ट्रेसेज़... पढ़ें स्टोरी

विद्या गणितज्ञ और ह्यूमेन कम्प्यूटर कही जाने वाली शकुंतला देवी की बायोपिक में नज़र आएंगी। इस फ़िल्म को अनु मेनन डायरेक्ट कर रहे हैं। यह फ़िल्म अगले साल रिलीज़ होगी।

By Manoj VashisthEdited By: Published: Mon, 16 Sep 2019 03:18 PM (IST)Updated: Tue, 17 Sep 2019 07:32 AM (IST)
शादी के बाद अब ख़त्म नहीं होता हीरोइन का करियर, मिसाल हैं ये 8 बॉलीवुड एक्ट्रेसेज़... पढ़ें स्टोरी
शादी के बाद अब ख़त्म नहीं होता हीरोइन का करियर, मिसाल हैं ये 8 बॉलीवुड एक्ट्रेसेज़... पढ़ें स्टोरी

नई दिल्ली, जेएनएन। बॉलीवुड में एक वक़्त में धारणा थी कि शादी के बाद एक्ट्रेसेज़ का करियर ख़त्म हो जाता है। उन्हें काम नहीं मिलता, मगर आज के दौर में कई एक्ट्रेसज़ हैं, जो शादी के बाद भी पर्दे पर कामयाबी की नई बुलंदियां छू ही हैं। उन्हें ना सिर्फ़ केंद्रीय किरदार मिल रहे हैं, बल्कि बॉक्स ऑफ़िस पर भी सफलता मिल रही है। दर्शक भी इन्हें खुले दिल से स्वीकार कर रहे हैं। 

loksabha election banner

विद्या बालन ऐसी ही एक्ट्रेस हैं। विद्या प्रोड्यूसर सिद्धार्थ रॉय कपूर के साथ 2012 में शादी की थी। हाल ही में विद्या ने अक्षय कुमार की मिशन मंगल में लीड किरदार निभाया था, जिसने बॉक्स ऑफ़िस पर 200 करोड़ से अधिक कलेक्शन किया है। अब विद्या गणितज्ञ और ह्यूमेन कम्प्यूटर कही जाने वाली शकुंतला देवी की बायोपिक में नज़र आएंगी। इस फ़िल्म को अनु मेनन डायरेक्ट कर रहे हैं। यह फ़िल्म अगले साल रिलीज़ होगी।

प्रियंका चोपड़ा ने पिछले साल ख़ुद से दस साल छोटे अमेरिकन सिंगर और एक्टर निक जोनस से शादी की थी। प्रियंका बॉलीवुड के अलावा हॉलीवुड में भी ख़ूब नाम कमा रही हैं। अब उनकी फ़िल्म द स्काई इज़ पिंक रिलीज़ होने वाली है, जिसके लिए प्रियंका को ख़ूब तारीफ़ें मिल रही हैं। शोनाली बोस के निर्देशन में बनी इस फ़िल्म में फरहान अख़्तर और ज़ायरा वसीम मुख्य भूमिकाओं में हैं।

2018 में बिज़नेमैन आनंद आहूजा के साथ घर बसा चुकीं सोनम कपूर अब द ज़ोया फैक्टर में नज़र आएंगी, जो एक वुमन ओरिएंटेड फ़िल्म है। अभिषेक शर्मा निर्देशित फ़िल्म में द ज़ोया फैक्टर की कहानी क्रिकेट और क़िस्मत के गठजोड़ पर आधारित है। फ़िल्म में दुल्कर सलमान उनके साथ हैं। सोनम की यह फ़िल्म 20 सितम्बर को रिलीज़ हो रही है। 

करीना कपूर ने सैफ़ अली ख़ान के साथ 2012 में शादी की थी, मगर शादी के बाद बेबो का करियर थमा नहीं। करीना इस साल अक्षय कुमार के साथ गुड न्यूज़ में फीमेल लीड रोल में दिखेंगी। यह फ़िल्म दिसम्बर में रिलीज़ होगी। शादी के बाद करीना ने कई कामयाब फ़िल्मों में काम किया है, जिनमें दबंग 2, सत्याग्रह, सिंघम रिटर्न्स, बजरंगी भाईजान, उड़ता पंजाब और वीरे दी वेडिंग जैसी कामयाब फ़िल्मों की हीरोइन बनीं। 

रानी मुखर्जी शादी के कम फ़िल्में कर रही हैं, मगर दमदार कर रही हैं। 2014 में आदित्य चोपड़ा की दुल्हनिया बनने के बाद रानी की मर्दानी रिलीज़ हुई, जिसने बॉक्स ऑफ़िस पर अच्छा बिज़नेस किया। पिछले साल आयी उनकी हिचकी हिट रही। अब रानी मर्दानी 2 में फीमेल लीड रोल में दिखेंगी और मर्दानी की तरह ही इस फ़िल्म में भी उनका किरदार उतना ही दमदार होगा।

दीपिका पादुकोण ने रणवीर सिंह से 2018 में शादी की थी। शादी के बाद दीपिका की पहली रिलीज़ उनकी होम प्रोडक्शन फ़िल्म छपाक होगी, जिसमें वो एक एसिड अटैक सर्वायवर का रोल निभा रही हैं। इस फ़िल्म को मेघना गुलज़ार निर्देशित कर रही हैं। इसके अलावा भारतीय क्रिकेट टीम की पहली विश्व कप पर जीत पर बन रही कबीर ख़ान की फ़िल्म 83 में वो पति रणवीर सिंह के साथ नज़र आएंगी। रणवीर कपिल देव और दीपिका उनकी पत्नी रोमी के रोल में हैं।

अनुष्का शर्मा ने 2017 में क्रिकेटर विराट कोहली से शादी की थी। शादी के समय अनुष्का 29 साल की थीं। अनुष्का अब मैरीड लाइफ़ एंजॉय करने के साथ फ़िल्मी करियर को भी बख़ूबी संभाल रही हैं। शादी के बाद अनुष्का संजू और सुई धागा जैसी फ़िल्मों की हीरोइन बनीं। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.