विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 12, 2018 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Birthday पर रजनीकांत की फिल्म पेट्टा का टीज़र रिलीज़, झकास लुक में हैं थलैवा

By Manoj KhadilkarEdited By:
Published: Wed, 12 Dec 2018 12:37 PM (GMT+05:30)Updated: Thu, 13 Dec 2018 12:34 PM (GMT+05:30)

पेट्टा का अर्थ इलाका है। भारतीय सिनेमा में ठीक वैसा ही जैसा रजनीकांत का अपना इलाका है जिसमें घुसपैठ मुश्किल होता है।

Birthday पर रजनीकांत की फिल्म पेट्टा का टीज़र रिलीज़, झकास लुक में हैं थलैवा
Birthday पर रजनीकांत की फिल्म पेट्टा का टीज़र रिलीज़, झकास लुक में हैं थलैवा

मुंबई। आज 12 दिसंबर को रजनीकांत का जन्मदिन है और फैन्स उनको अलग अलग तरीके से बधाई दे रहे हैं l इसके साथ ही उनकी आने वाली फिल्म पेट्टा का टीज़र भी जारी कर दिया गया है l 

फिल्म काला के बाद रजनीकांत की फिल्म 2.0 का बेसब्री से इंतज़ार था और इस फिल्म ने अब तक पूरी दुनिया से 650 करोड़ रूपये की कमाई कर ली है l इस बीच रजनी ने अपनी एक और फिल्म को पूरी कर लिया था । इस फिल्म का नाम पेट्टा है और इसका टीज़र जारी किया गया है जिसमें रजनीकांत अपने झक्कास अंदाज़ में नज़र आ रहे हैं  l पहले ये टीज़र देख लीजिए -

कार्तिक सुब्बराज के निर्देशन में बन रही इस मूल तमिल फिल्म का नाम पेट्टा है l  पेट्टा का अर्थ इलाका है। भारतीय सिनेमा में ठीक वैसा ही जैसा रजनीकांत का अपना इलाका है जिसमें घुसपैठ मुश्किल होता है। फिल्म में रजनीकांत जमकर एक्शन करेंगे लेकिन उनका एक रोमांटिक अंदाज़ भी होगा। साथ ही टीज़र में उन्होंने अपने चश्मा पहनने के फेमस स्टंट को भी दिखाया है l 

आज 68 साल के हो गए रजनीकांत इस फिल्म में किसी नौजवान की तरह प्यार मोहब्बत भी दिखायेंगे । उनके साथ फिल्म की हीरोइन सिमरन भी हैं। फिल्म अगले साल पोंगल के मौके पर रिलीज़ होगी l ये रजनीकांत की 165 फिल्म है इसलिए पहले फैंस ने इस फिल्म को थलैवर 165 का नाम दिया था। इस फिल्म में उनका रोल स्कूल के वार्डन का है। फिल्म में उनके और सिमरन के अलावा नवाज़ुद्दीन सिद्दीकी, विजय सेतुपति और तृषा कृष्णन भी हैंl ये तमिल में नवाज़ का डेब्यू है। फिल्म की शूटिंग देहरादून और दार्जिलिंग में हो चुकी है।

यह भी पढ़ें: Happy Birthday रजनीकांत: 68 मिनट मोबाइल फोन बंद रख कर मनाया जाएगा जन्मदिन