विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 11, 2018 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Happy Birthday रजनीकांत: 68 मिनट मोबाइल फोन बंद रख कर मनाया जाएगा जन्मदिन

By Manoj KhadilkarEdited By:
Published: Tue, 11 Dec 2018 06:23 PM (IST)Updated: Wed, 12 Dec 2018 12:00 PM (IST)

...तब से रजनीकांत अपना जन्मदिन चेन्नई में नहीं मनाते हैं, वो इस दिन वहां से चले जाते हैं।

Happy Birthday रजनीकांत: 68 मिनट मोबाइल फोन बंद रख कर मनाया जाएगा जन्मदिन
Happy Birthday रजनीकांत: 68 मिनट मोबाइल फोन बंद रख कर मनाया जाएगा जन्मदिन

मुंबई। दक्षिण भारत में ‘भगवान’ की तरह पूजे जाने वाले रजनीकांत आज यानि 12 दिसंबर को 68 साल के हो गए। उनके फैन्स ने इस दिन के लिए जमकर तैयारी भी की है और ऐसा प्लान बनाया है कि जानकर आप भी हैरान रह जाएंगे। 

हाल ही में रजनीकांत की फिल्म 2.0 रिलीज़ हुई है। साढ़े 600 करोड़ की कमाई कर चुकी इस साइंस फिक्शन फिल्म में भविष्य में मोबाइल से होने वाले ख़तरे के बारे में संदेश दिया गया है। ये बताया गया है कि मोबाइल की तरंगों से कैसे पक्षियों को नुकसान पहुंचता है। फैन्स ने इसी को मद्देनज़र रखते हुए रजनीकांत के जन्मदिन पर 68 मिनट तक अपने अपने मोबाइल फोन बंद रखने की अपील की है। 12 दिसंबर को दोपहर 12 बजकर 12 मिनट पर मोबाइल फोन्स बंद कर दिए जाएंगे और एक बजकर 20 मिनट पर उसे खोला जाएगा। सभी से अपील की गई है कि रजनीकांत की जन्मदिन पर उन्हें शुभकामना देने के लिए लोग ऐसा करें। 

दरअसल पूरी दुनिया में रजनीकांत की फैन फ़ॉलोइंग बहुत है। हाल के वर्षों में रजनीकांत ने दक्षिण की राजनीति में जो आवाज़ बुलंद की उसे तमिलनाडु की सरकार भी हिल चुकी हैं। परदे पर उनका करिश्मा बीते 43 सालों में दीवानगी की तरह देखा गया है। बंगलूर में एक मराठा परिवार में जन्मे शिवाजीराव गायकवाड के बस कंडक्टर बनने से लेकर भारतीय सिनेमा के सुपरस्टार बनने की कहानी बड़ी ही रोचक है। चार बहन-भाइयों में सबसे छोटे शिवाजी का परिवार गरीब था इसलिए बचपन से ही कुली, कारपेंटर और बस कंडक्टर की नौकरी कर परिवार का खर्च चलाया । 25 साल की उम्र में 1975 में तमिल फिल्म अपूर्व रागांगल' से ब्रेक मिला। उस फिल्म में कमल हसन लीड रोल में थे। 

रजनीकांत को 1978 में फिल्म भैरवी में पहली बार लीड रोल दिया गया और फिल्म सुपरहिट हो गई। साल 1983 में अंधा कानून के साथ उन्होंने बॉलीवुड में एंट्री ली। रजनीकांत की भारत सहित चीन और जापान में भी तगड़ी फैन फालोविंग है। रजनी भी अपने फैंस की भावनाओं का हमेशा ख्याल रखते हैं। करीब ढाई दशक पहले जब चेन्नई में उनका जन्मदिन मनाकर कुछ फैंस अपने घर लौट रहे थे, तभी सड़क दुर्घटना में तीन की मौत हो गई। तब से रजनीकांत अपना जन्मदिन चेन्नई में नहीं मनाते हैं, वो इस दिन वहां से चले जाते हैं। हर फिल्म के बाद वो कुछ समय के लिए हिमालय जाते हैं, जहां उन्होंने मेडिटेशन सेंटर बनाया है।

यह भी पढ़ें: Box Office: 650 करोड़ की ओर बढ़ रही 2.0 की जबरदस्त कमाई जारी, बने नए रिकॉर्ड