विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 23, 2018 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

ऐसी होगी सलमान की 'भारत', जानिये किरदार और देखिए...ये ख़ास तस्वीर

By Manoj KhadilkarEdited By:
Published: Mon, 23 Jul 2018 04:19 PM (IST)Updated: Wed, 01 Aug 2018 08:00 PM (IST)

फिल्म भारत में सलमान खान की ताज़ा तस्वीर तो सामने आ गई लेकिन एक झटका भी लग गया l ये बड़ा स्टार फिल्म से बाहर हो गया है l

ऐसी होगी सलमान की 'भारत', जानिये किरदार और देखिए...ये ख़ास तस्वीर
ऐसी होगी सलमान की 'भारत', जानिये किरदार और देखिए...ये ख़ास तस्वीर

मुंबई l लंबे समय से सलमान खान की फिल्म भारत को लेकर चर्चा रही है l रेस 3 को शुरू करने से पहले ही सलमान खान इस फिल्म को लेकर बड़े ही उत्साहित थे और अब फिल्म की शूटिंग भी शुरू हो गई है l इस फिल्म को लेकर कई बड़ी जानकारियां सामने आई हैं l

बता दें कि भारत की शूटिंग रविवार को मुंबई के फिल्मिस्तान स्टूडियो में शुरू हो गई l इस शेड्यूल के पहले भाग में सर्कस के कुछ सीन्स फिल्माए जाएंगे l फिल्म की कहानी के तहत सलमान खान को अपने परिवार की देखभाल करने के लिए सर्कस में काम करना पड़ता है, जहां वो ‘खतरों का कुआँ’ में मोटरसाईकिल के करतब दिखाते हैं l इसकी तस्वीर भी जारी कर दी गई है l 

उनके साथ दिशा पटानी भी इस शूट में भाग ले रही हैं, जो उसी सर्कस में ट्रिपिज़ आर्टिस्ट हैं और ख़ूब सारी कलाबाजियां दिखाती हैं l जानकारी के मुताबिक दिशा का किरदार सलमान खान की बहन का है l मुंबई के बाद भारत की शूटिंग आबू धाबी, स्पेन, माल्टा, पंजाब और दिल्ली में भी होगी l

ये तो अब तक सभी को पता चल गया है कि अली अब्बास ज़फर के निर्देशन में बनने वाली फिल्म भारत, कोरिया की फिल्म ओड टू माई फादर का ऑफिशियल रीमेक है, इसलिए कहानी को लेकर कोई बड़ा बदलाव तो नहीं होने वाला l ख़बर ये है कि जैकी श्रॉफ इस फिल्म में सलमान खान के पिता का रोल निभाएंगे l दोनों आठ साल पहले फिल्म वीर में साथ थे l सलमान खान ने ही जैकी को इस फिल्म में पिता का रोल देने के लिए कहा था l भारत सलमान के बहनोई अतुल अग्निहोत्री के प्रोडक्शन में बन रही है l

बड़ी बात 

इस फिल्म में पहले प्रियंका चोपड़ा को सलमान खान की पत्नी का रोल दिया गया है l प्रियंका इसके लिए राज़ी भी हो गई थीं और अगस्त-सितंबर से शूटिंग भी करना चाहती थीं लेकिन अचानक ही प्रियंका ने इस फिल्म से अपना नाम वापस ले लिया l इस बात को लेकर निर्देशक अली अब्बास ज़फर या निर्माता अतुल अग्निहोत्री को कोई परेशानी नहीं हुई क्योंकि प्रियंका ने समय रहते ही अपना फिल्म से हटने की बात की थी इसलिए दोनों पक्षों में इस बार को लेकर कहीं कोई विवाद नहीं हुआ l 

भारत में लाइफ़ का प्रोग्रेशन भी दिखाया जाएगा यानि सलमान खान यंग से लेकर ओल्ड तक का रोल करेंगे और कई सारे गेटअप लेंगे l

ऐसी होगी भारत –

सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक कहानी 1947 के समय शुरू होती है जब भारत और पाकिस्तान का विभाजन हो रहा था l ये कहानी वहीं से शुरू होगी, जो देश(भारत) और भारत नाम के आदमी की जर्नी होगी l कोरियन फिल्म भी 1950 के इस विभाजन काल की है जब लोग अपना देश छोड़ कर जा रहे थे l तब बंटवारे में बिछड़ रहे एक पिता ने अपने बेटे योन डेक सू से कहा था कि अगर वो वापस न आये तो बेटे को ही मुखिया बन कर परिवार की देखभाल करनी होगी l जानकारी के मुताबिक अली अब्बास और उनकी टीम ने कोरियन फिल्म की कहानी में कुछ बदलाव किये हैं ताकि कहानी को इंडिया के परिपेक्ष्य से पेश किया जाए l फिल्म चूंकि एक आदमी के 50 साल में हुई घटनाओं को दिखाएगी इसलिए हर दस साल के बाद सलमान का लुक बदला जाएगा l एक लुक में सलमान खान का किरदार मॉडर्न भी दिखेगा जिसमें उसे प्रियंका के किरदार से प्यार होगा और बाद में दोनों की शादी हो जायेगी l

यह भी पढ़ें: Box Office: ब्लॉकबस्टर संजू की झोली में गिरे इतने करोड़ और...

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।