विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 28, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Exclusive: सारा अली खान ने किससे पूछ कर साइन की केदारनाथ, जानिये

By Manoj KhadilkarEdited By:
Published: Mon, 28 Aug 2017 04:33 PM (IST)Updated: Fri, 01 Sep 2017 12:02 PM (IST)

दरअसल सारा अली खान के लगातार चर्चा में रहने के पीछे उनका मीडिया कैमरों और सोशल मीडिया पर अक्सर एक्टिव रहना है।

Exclusive: सारा अली खान ने किससे पूछ कर साइन की केदारनाथ, जानिये
Exclusive: सारा अली खान ने किससे पूछ कर साइन की केदारनाथ, जानिये

रुपेशकुमार गुप्ता, मुंबई। सैफ अली खान की बेटी सारा अली खान फिल्म केदारनाथ साइन करने से पहले ही चर्चा में हैं और अब जब उनकी फिल्म अगले साल गर्मियों में रिलीज़ होने की ख़बर है तो ऐसे में सारा काफ़ी एक्साइटेड है लेकिन क्या आपको पता है कि अपनी डेब्यू फिल्म सारा ने किससे पूछ कर की।

अभिषेक कपूर के निर्देशन में सुशांत सिंह राजपूत के साथ बनने जा रही सारा की केदारनाथ इस साल 3 सितंबर से फ्लोर पर जायेगी। फिल्म प्रोड्यूसर प्रेरणा अरोरा ने जागरण डॉट कॉम से हुई बातचीत में बताया कि जहां तक मुझे पता है, इस फिल्म का चुनाव सारा अली खान ने स्वत: किया है। न तो उन्होंने इस फिल्म के लिए अपने पिता सैफ अली खान या माँ अमृता सिंह से को बात की न ही करीना कपूर से।

उन्होंने कहा कि इसके पीछे कारण यह है कि फिल्म की कहानी पढ़ने से लेकर फिल्म में काम करने के सभी निर्णय सारा अली खान ने ही लिए हैं। हां ये हो सकता है कि बात में उसकी सूचना दे कर सारा ने बाकी सबकी राय ली हो।

यह भी पढ़ें:गोविंदा का अगले साल धमाकेदार वापसी का ऐलान

 

दरअसल सारा अली खान के लगातार चर्चा में रहने के पीछे उनका मीडिया कैमरों और सोशल मीडिया पर अक्सर एक्टिव रहना है।