रणबीर को छोड़ ऋषि कपूर कर रहे हैं इस 'कपूर' की तारीफ़ें, जानिए क्या है वजह
अनुभव सिन्हा निर्देशित मुल्क 3 अगस्त को रिलीज़ हो रही है। इस कोर्टरूम ड्रामा फ़िल्म में ऋषि ने मुराद अली मोहम्मद नाम का किरदार निभाया है, जिस पर देशद्रोह का आरोप है।
मुंबई। संजू की रिलीज़ के बाद रणबीर कपूर के लिए तालियों की गूंज उत्तर से दक्षिण तक सुनाई दे रही है। संजय दत्त के किरदार में समाने के लिए रणबीर की एक्टिंग को जमकर सराहा जा रहा है, लेकिन पापा ऋषि कपूर किसी और कपूर के लिए तालियां बजा रहे हैं।
दरअसल, यह कपूर बॉलीवुड के एक और बेहतरीन एक्टर हैं और नाम है- रजत कपूर, जो ऋषि के साथ मुल्क में स्क्रीन स्पेस शेयर कर रहे हैं। ऋषि ने रजत की तारीफ़ करते हुए लिखा है- हमने सिर्फ़ दो फ़िल्मों में साथ काम किया है। एक प्यारा सह कलाकार और पोकर खिलाड़ी रजत कपूर। उनकी जो बात परेशान करती है, वो यह है कि वह मेरी तरह नशे का सेवन नहीं करते और मोबाइल फोन नहीं रखते। एक ऐसा एक्टर, जिसका सही इस्तेमाल नहीं हुआ है और जो छा जाने का इंतज़ार कर रहा है। मुल्क में आपसे मुलाकात होगी।
Though we have worked in just two films, a lovely co actor and poker player,Rajat Kapoor. The only irritant about him is he is a teetotaler,unlike me,and doesn’t carry a mobile. An under used actor waiting to burst. Go man go! See you at “MULK” pic.twitter.com/RnzpGxxOBQ — Rishi Kapoor (@chintskap) June 30, 2018
रजत ने इससे पहले ऋषि के साथ 'कपूर एंड संस' में काम किया है। फ़िल्म में रजत ने उनके बेटे का रोल निभाया था। इस फ़िल्म में ऋषि कपूर 80 साल के बुजुर्ग के रोल में थे। अनुभव सिन्हा निर्देशित मुल्क 3 अगस्त को रिलीज़ हो रही है। इस कोर्टरूम ड्रामा फ़िल्म में ऋषि ने मुराद अली मोहम्मद नाम का किरदार निभाया है, जिस पर देशद्रोह का आरोप है।
pic.twitter.com/r8p8LRIAeU — Rishi Kapoor (@chintskap) June 28, 2018
तापसी पन्नू फ़िल्म में वक़ील के रोल में हैं, जो ऋषि के किरदार के लिए केस लड़ती है। तापसी के किरदार का नाम आरती मोहम्मद है। फ़िल्म में आशुतोष राणा और मनोज पाहवा भी अहम किरदारों में दिखेंगे।
Proud to be associated with Anubhav Sinha and team! pic.twitter.com/U0rpQOBQFW — Rishi Kapoor (@chintskap) June 28, 2018
फ़िल्म का टीज़र नीचे देख सकते हैं-