संजय लीला भंसाली के घर पहुंचे दीपवीर, दिया विवाह का आमंत्रण
संजय लीला भंसाली के साथ दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह ने अब तक गोलियों की रासलीला राम-लीला, बाजीराव मस्तानी और पद्मावत जैसी फिल्मों में काम किया हैl
आर. कुमार गुप्ता, मुंबईl इसी महीने की 14 और 15 तारीख़ को फिल्म अभिनेत्री दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह इटली के लेक कोमो में एक शानदार विला में शादी करने वाले हैंl ऐसे में रणवीर सिंह को अभी हाल ही में उनके घर पर हल्दी की रस्म निभाते हुए और सत्यनारायण भगवान की पूजा करते हुए देखा गया थाl
इसके अलावा दीपिका पादुकोण ने भी उनके घर पर नंदी की पूजा कर विवाह की रस्में शुरू कर दी थीl अब रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण को उनके पसंदीदा निर्देशक संजय लीला भंसाली के घर पर साथ देखा गयाl गौरतलब है कि संजय लीला भंसाली के साथ दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह ने अब तक गोलियों की रासलीला राम-लीला, बाजीराव मस्तानी और पद्मावत जैसी फिल्मों में काम किया है l
यह भी कहा जाता है कि दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह इन फिल्मों के दौरान ही एक दूसरे के इतने करीब आ गए कि अब उन्हें अलग नहीं किया जा सकताl रणवीर सिंह ने इस मौके पर कुर्ता पहन रखा थाl वहीं पर दीपिका पादुकोण सफेद शर्ट और जींस में नजर आईl इस मौके पर दीपिका पादुकोण के हाथों में कुछ देखा गया, जिसे आमंत्रण पत्र कहा जा रहा हैl
दिवाली के दिन संजय लीला भंसाली के घर दोनों पहुंचे थे। इस तस्वीर में आगे दीपिका तो उनके पीछे रणवीर भी नज़र आ रहे हैं। तस्वीर तब की है जब दोनों संजय लीला भंसाली के घर से बाहर निकल रहे थे। रणवीर जहां शेरवानी में दिखे तो वहीं दीपिका इस मौके पर जींस और शर्ट में दिखीं।
यह भी पढ़ें: Bigg Boss 12: सृष्टि रोड के करीब आ रहे रोहित को मिली इस बाहर वाले की धमकी