Priyanka Chopra के साथ होने वाला था हादसा, Nick Jonas ने बचा लिया, देखें Video!
Priyanka Chopra और Nick Jonas को लेकर पिछले दिनों काफ़ी कुछ कहा गया। दोनों की शादी ख़तरे में होने और तलाक की ख़बरें भी पश्चिम मीडिया से भारत तक पहुंचीं।
मुंबई। Priyanka Chopra इन दिनों अमेरिका में हैं और पति निक जोनस के परिवार के साथ शादीशुदा ज़िंदगी का लुत्फ़ उठा रही हैं। वहीं, अमेरिका में रहते हुए अपने काम को विस्तार भी दे रही हैं। प्रियंका और निक को अक्सर अमेरिका के विभिन्न शहरों में वेकेशन एंजॉय करते हुए या क्लबिंग करते हुए देखा जाता है और इस दौरान ली गयीं तस्वीरें सोशल मीडिया में ख़ूब देखी जाती हैं।
अब प्रियंका के कुछ वीडियोज़ सोशल मीडिया में सर्कुलेट किये जा रहे हैं, जिनमें से एक वीडियो देखकर आपको भी झटका लग सकता है। इस वीडियो में प्रियंका चोपड़ा एक हादसे का शिकार होते-होते बचते हुए दिखाती दे रही हैं। प्रियंका, निक जोनस और उनके परिवार के साथ आउटिंग पर थीं। सभी लोग किसी जगह साढ़ियां उतरते दिखायी दे रहे हैं। फैंस की भीड़ उनका नाम लेकर चिल्ला रही है। निक और प्रियंका वेव करते हुए सीढ़ियां उतर रहे हैं और लोगों का अभिवादन कर रहे हैं। प्रियंका का सारा ध्यान फ़ैंस पर है और वो मुस्कुरा रही हैं।
इसी दौरान उनका बैलेंस बिगड़ता है और वो लड़खड़ा जाती हैं। प्रियंका गिरने वाली ही होती हैं कि साथ चल रहे निक फ़ौरन प्रियंका को संभाल लेते हैं और कोई अप्रिय घटना होने से बच जाती है। माना जा रहा है कि हाई हील्स पहने होने की वजह से प्रियंका लड़खड़ा गयीं। पीछे-पीछे निक के भाई जो जोनस और उनकी मंगेतर सोफी टर्नर को भी देखा जा सकता है।
Priyanka Chopra और Nick Jonas को लेकर पिछले दिनों काफ़ी कुछ कहा गया। दोनों की शादी ख़तरे में होने और तलाक की ख़बरें भी पश्चिम मीडिया से भारत तक पहुंचीं। प्रियंका या निक के परिवार की तरफ़ से कुछ नहीं कहा गया, मगर सोशल मीडिया में आ रही तस्वीरें और वीडियोज़ फ़ैमिली बांडिंग को दिखाते हैं।
The #Jsisters are finally together!! @daniellejonas @sophiet ❤️😍🎉🙌🏽