Move to Jagran APP

Midway Movie: प्रियंका चोपड़ा के पीछे-पीछे पति निक जोनस भी पहुंच रहे हैं भारत, नवम्बर में आएगी यह फ़िल्म

द स्काई इज़ पिक के ज़रिए प्रियंका की इंडियन स्क्रींस पर वापसी हो रही है। शोनाली बोस निर्देशित फ़िल्म में फरहान अख़्तर और ज़ायरा वसीम मुख्य भूमिकाओं में नज़र आएंगे।

By Manoj VashisthEdited By: Published: Thu, 26 Sep 2019 03:15 PM (IST)Updated: Fri, 27 Sep 2019 03:39 PM (IST)
Midway Movie: प्रियंका चोपड़ा के पीछे-पीछे पति निक जोनस भी पहुंच रहे हैं भारत, नवम्बर में आएगी यह फ़िल्म
Midway Movie: प्रियंका चोपड़ा के पीछे-पीछे पति निक जोनस भी पहुंच रहे हैं भारत, नवम्बर में आएगी यह फ़िल्म

नई दिल्ली, जेएनएन। प्रियंका चोपड़ा की फ़िल्म द स्काई इज़ पिंक 11 अक्टूबर को रिलीज़ हो रही है, और इन दिनों वो इसके प्रचार के लिए भारत आयी हुई हैं। फ़िल्म को प्रमोट करने के लिए प्रियंका टीवी शोज़ में जा रही हैं। प्रियंका चोपड़ा की फ़िल्म के बाद उनके पति निक जोनस की फ़िल्म मिडवे भारत में रिलीज़ होगी। प्रियंका से शादी के बाद निक जोनस की भारत में रिलीज़ होने वाली यह पहली फ़िल्म होगी। 

loksabha election banner

मिडवे एक पीरियड वॉर फ़िल्म है, जिसमें निक जोनस ब्रूनो पी गायडो का किरदार निभा रहे हैं। फ़िल्म की कहानी दूसरे विश्व युद्ध के दौरान हुए बैटल ऑफ़ मिडवे की लड़ाई पर आधारित है। जापानियों के पर्ल हार्बर अटैक के छह महीने बाद हुए इस लड़ाई में अमेरिकन नेवी ने जापानी नेवी का करारी शिकस्त दी थी। इस फ़िल्म का निर्देशन रोनाल्ड एमरिच ने किया है। फ़िल्म में निक जोनस एड स्क्राइन, पैट्रिक विल्सन, ल्यूक इवांस जैसे कलाकारों के साथ स्क्रीन स्पेस शेयर कर रहे हैं। भारत में मिड वे 8 नवम्बर को रिलीज़ की जा रही है। 

 

View this post on Instagram

Prepare for battle. Based on real events, @MidwayMovie arrives this Veterans Day Weekend.

A post shared by Nick Jonas (@nickjonas) on

प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की शादी पिछले साल दिसम्बर में हुई थी। जोधपुर के उम्मेद भवन पैलेस में शादी का फंक्शन तीन दिनों तक चला था और इस दौरान निक और प्रियंका के परिवारों ने जमकर मस्ती की थी। निक क दोनों एक-दूसरे के लिए काफ़ी समर्पित हैं और अक्सर उनकी कोज़ी तस्वीरें सोशल मीडिया में दिखाई देती हैं। 

द स्काई इज़ पिक के ज़रिए प्रियंका की इंडियन स्क्रींस पर वापसी हो रही है। शोनाली बोस निर्देशित फ़िल्म में फरहान अख़्तर और ज़ायरा वसीम मुख्य भूमिकाओं में नज़र आएंगे। प्रियंका आख़िरी बार प्रकाश झा की फ़िल्म जय गंगाजल में नज़र आयी थीं, जिसमें उन्होंने पुलिस ऑफ़िसर का किरदार निभाया था। प्रियंका सलमान ख़ान की भारत से कमबैक करने वाली थीं, मगर कथित तौर पर निक जोनस से शादी करने के लिए प्रियंका ने फ़िल्म छोड़ दी थी। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.