Move to Jagran APP

Priyanka Chopra और Nick Jonas शादी के बाद पहली बार करेंगे यह बड़ा काम...

Priyanka Chopra और Nick Jonas प्रियंका और निक के रिश्ते की शुरुआत 2017 के मेट गाला इवेंट से नहीं हुई थी जहां रेड कार्पेट पर वो पहली बार निक के साथ नज़र आयी थीं।

By Manoj VashisthEdited By: Published: Thu, 11 Apr 2019 03:23 PM (IST)Updated: Sat, 13 Apr 2019 09:30 AM (IST)
Priyanka Chopra और Nick Jonas शादी के बाद पहली बार करेंगे यह बड़ा काम...
Priyanka Chopra और Nick Jonas शादी के बाद पहली बार करेंगे यह बड़ा काम...

मुंबई। Priyanka Chopra और Nick Jonas शादी के बाद पहली बार एक साथ ऐसा काम करने जा रहे हैं, जिससे लव स्टोरी की कई यादें  की ज़िंदगी ताज़ा हो जाएंगी। ग्लोबल आइकॉन बन चुकीं प्रियंका चोपड़ा इस बार मशहूर फ़ैशन इवेंट Met Gala की Benefit Committee का हिस्सा बनी हैं। इस इवेंट का प्रियंका की निजी ज़िंदगी में काफ़ी अहमियत है। 

loksabha election banner

प्रियंका ने इसकी सूचना अपने इंस्टाग्राम एकाउंट से शेयर की है। प्रियंका ने एक तस्वीर साझा की है, जिसमें मेट गाला इवेंट की झलकियां अंकित हैं। इस तस्वीर में प्रियंका और निक की पहली मुलाक़ात की यादें भी छिपी हैं। प्रियंका ने लिखा है- ''सम्मानित रेड कार्पेट पर पहली बार चलने से लेकर, अपनी पति से पहली बार मिलने और कई दोस्त बनाने तक... निक और मैं इस साल की मेट गाला इवेंट की बेनिफिट कमेटी में शामिल होकर सम्मानित महसूस कर रहे हैं। मई के पहले सोमवार का इंतज़ार है।'' इस कमेटी का काम मुख्य रूप से इवेंट के लिए फंड जुटाने का होता है।

 

View this post on Instagram

From walking the prestigious carpet for the first time, to meeting my husband and many friends for life... Nick and I are honored to be on the Benefit Committee for this year’s Met Gala. Looking forward to the first Monday in May 🖤

A post shared by Priyanka Chopra Jonas (@priyankachopra) on

ऐसे शुरू हुई थी लव स्टोरी

प्रियंका और निक के रिश्ते की शुरुआत 2017 के मेट गाला इवेंट से नहीं हुई थी, जहां रेड कार्पेट पर वो पहली बार निक के साथ नज़र आयी थीं। 'द वैनिटी फेयर ऑस्कर्स पार्टी' में निक ने पहली बार प्रियंका को देखा और फ़िदा हो गये थे। यह इवेंट 2017 की चर्चित मेट गाला से कुछ महीने पहले हुई थी। एक इंटरव्यू में निक ने यह स्वीकार किया था कि प्रियंका के साथ उनका पहली नज़र का प्यार है। 

ऑस्कर पार्टी में प्रियंका ने वेल्वेट ड्रेस पहनी थी। प्रियंका को देखकर निक ने सोच लिया कि वही उनके ख़्वाबों की मल्लिका हैं। हालांकि दोनों की बातचीत 2016 से हो रही थी, लेकिन कभी मिले नहीं थे। निक, प्रियंका को ट्विटर पर डायरेक्ट मैसेज भेजा करते थे। एक दिन प्रियंका ने कहा कि उन्हें भेजे गये DM (डायरेक्ट मैसेज) उनकी टीम भी पढ़ सकती है और फिर निक को अपना नंबर दिया, जिसके बाद फोन पर संदेशों के आदान-प्रदान का सिलसिला शुरू हुआ।

मई 2017 में मेट गाला इवेंट में दोनों साथ पहुंचे। यह उनकी साथ में पहली पब्लिक एपीयरेंस थी। इसके बाद दोनों ने उसी शाम रिहाना की पार्टी भी अटेंड की थी। यहीं से प्रियंका और निक के बीच रिलेशनशिप की ख़बरों का जन्म हुआ था। मेट गाला इवेंट वाले हफ़्ते में जिम्मी किमेल लाइव शो में जब प्रियंका से निक के साथ उनके रिश्ते पर पूछा गया तो उन्होंने ना इंकार किया ना इकरार, बल्कि कहा कि दोनों ने राल्फ़ लॉरेन के आउटफिट पहने थे।डिज़ाइनर टेबल पर दोनों साथ बैठे थे। इसीलिए मेट गाला में भी साथ जाने का फ़ैसला किया था।

अक्टूबर 2017 में निक के बड़े भाई जो जोनस ने अमेरिकन एक्ट्रेस सोफी टर्नर से सगाई की थी। सोफी ने इसका एलान इंस्टाग्राम पर किया था, तब प्रियंका ने इस पर ख़ुशी ज़ाहिर की थी, जिसके बाद निक के साथ उनकी रिलेशनशिप की ख़बरों को मज़बूत आधार मिला।

2018 के मई में निक के साथ उनकी कुछ कोज़ी तस्वीरें आयीं, जिसके बाद रिलेशनशिप की अफ़वाहों को सच माना जाने लगा। इसी दौरान निक ने प्रियंका की कुछ तस्वीरों पर रोमांटिक कमेंट्स भी किये थे, जिसके बाद लगभग पक्का हो गया कि प्रियंका और निक कपल हैं। अगस्त में प्रियंका ने मुंबई में निक के साथ सगाई और रोका किया और दिसम्बर में जोधपुर में शादी करके हमेशा के लिए निक की हो गयीं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.