अर्जुन कपूर से अपने छह साल पुराने रिश्ते को हमेशा याद रखती है परिणीति
रिणीति चोपड़ा और अर्जुन कपूर जल्द फिल्म नमस्ते इंग्लैंड में नजर आएंगेl यह फिल्म 19 अक्तूबर को रिलीज़ हो रही हैl
रूपेशकुमार गुप्ता, मुंबईl फिल्म अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा में मुंबई में हुए फिल्म नमस्ते इंग्लैंड के लिए एक इंटरव्यू के दौरान पत्रकारों से हुई बातचीत के दौरान कहा कि उनके और अर्जुन कपूर का रिश्ता बहुत ही खास हैl
इस बारे में आगे बताते हुए परिणीति चोपड़ा चोपड़ा कहती हैं कि उन्हें अर्जुन कपूर और उनके रिश्ते पर बहुत ही गर्व होता है l जब भी वह अर्जुन कपूर के साथ फिल्म कर रही हो या उसका प्रचार कर रही होंl इसके पीछे उन्होंने कारण दिया कि वह अर्जुन कपूर को पहले दिन से जानती हैंl जब वह शूट कर रही थीl तब अर्जुन कपूर पूरी रात अपनी बारी आने का इंतजार कर रहे थे जिसके चलते उन्होंने अर्जुन कपूर के पहले शॉट से लेकर अब तक की उनकी पूरी प्रोग्रेस देखी हुई हैl
इसके अलावा बतौर दोस्त भी वह अर्जुन कपूर के लिए बहुत प्रोटेक्टिव हैl साथ ही अर्जुन कपूर की 6 वर्षों की सफलता देखकर उन्हें बहुत ही हर्ष भी होता हैl परिणीति चोपड़ा ने यह भी कहा कि उनके और अर्जुन के बीच 6 वर्षों में कुछ भी नहीं बदला हैl परिणीति चोपड़ा ने आगे कहा कि एक प्रेम कहानी शूट करते समय दो कलाकारों के बीच अच्छे संबंध होने चाहिए ताकि हम एक दूसरे को कुछ भी कह सके और एक दूसरे की बात को समझ सके जोकि उनके और अर्जुन कपूर के बीच में हैl अर्जुन कपूर से बेहतर उन्हें लगता है कि उन्हें कोई नहीं समझ सकताl उन्हें लगता है दोनों का रिश्ता ऐसा है कि हम दोनों खूब लड़ते झगड़ते हैं लेकिन एक दूसरे का ध्यान भी रखते हैंl उन्हें लगता है कि वह दोनों एक दूसरे के लिए बहुत प्रोटेक्टिव हैंl उन्होंने लगभग सभी के साथ काम कर लिया है और उन्होंने सबको बदलते हुए भी देखा है लेकिन उनके और अर्जुन के रिश्ते के बीच में ऐसा कुछ भी नहीं हुआ l
गौरतलब है कि परिणीति चोपड़ा और अर्जुन कपूर जल्द फिल्म नमस्ते इंग्लैंड में नजर आएंगेl यह फिल्म 19 अक्तूबर को रिलीज़ हो रही हैl
यह भी पढ़ें: सलमान खान के साथ कभी रोमांटिक कपल बनी हैं शिल्पा शेट्ठी या नहीं, इस खबर में जानें