विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 20, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

सलमान खान की शादी का सवाल फिर उठा, अब तो ज़िद पर अड़े लोग

By Manoj KhadilkarEdited By:
Published: Mon, 20 Nov 2017 12:38 PM (IST)Updated: Wed, 22 Nov 2017 11:54 AM (IST)

सलमान खान इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म टाइगर जिंदा है के प्रमोशन में बिज़ी हैं और उसके बाद....

सलमान खान की शादी का सवाल फिर उठा, अब तो ज़िद पर अड़े लोग
सलमान खान की शादी का सवाल फिर उठा, अब तो ज़िद पर अड़े लोग

मुंबई। सलमान खान शादी कब करेंगे? वर्षों से ये सवाल किसी ' नेशनल इशू ' की तरह उठाया जाता रहा है। सलमान भी पब्लिक प्लेटफार्म पर इसका जवाब अलग अलग तरीके से देते आये हैं और इस कारण हाल के दिनों में तो लोगों ने ये सवाल करना भी छोड़ दिया था। पर लगता है अब ये सवाल फिर सिर उठाएगा क्योंकि अब पूरी पिक्चर ही सलमान की शादी पर बना ली गई है।

दरअसल हम बात कर रहे हैं फिल्म 'सल्लू की शादी' की। छोटे बजट की ये फिल्म आठ दिसंबर को रिलीज़ हो रही है। वैसे फिल्म का पोस्टर पर सलमान खान का कोई सीधा नाम नहीं है लेकिन दुल्हन के मेहंदी रचे हाथों में फ़िरोज़ा ब्रेसलेट(सलमान का पसंदीदा ब्रेसलेट) पहने आदमी की जबरदस्ती दी हुई हथेली है।  पोस्टर पर ये वाक्य भी लिखा हुआ है - "जब तक भाईजान शादी नहीं करेंगे मैं भी नहीं करूंगा।"  फिल्म में रवि पांडे और अर्शीन मेहता ने लीड रोल निभाया है। मोहम्मद इसरार अंसारी निर्देशित ये एक कॉमेडी फिल्म है। वो कहते हैं कि उन्हें नहीं पता कि सलमान खान शादी करेंगे या नहीं लेकिन वो अपनी फिल्म की टैगलाइन मेंटेन रखेंगे। उन्होंने बहुत सारे लोगों से ये बात सुन रखी है कि जबतक सलमान शादी नहीं करेंगे , वो भी कुंवारें ही रहेंगे। उन्होंने कहा कि सलमान खान को लेकर उनके फ़ैन्स ने अब तक उनके बारे में कई तरह की बातें की हैं लेकिन उनकी शादी को लेकर किसी ने कोई बात नहीं की है। ये फिल्म उनको डेडिकेटेड है। मोहम्मद इसरार ने कहा कि वो सीधा नाम लेकर भी फिल्म बना सकते थे लेकिन उन्हें ये आइडिया बेहतर लगा। फिल्म आलिया नाम की एक लड़की की कहानी है। वो सलमान खान की बहुत बड़ी फ़ैन है। उसकी शादी नहीं हो रही होती है लेकिन उसे सल्लू से ही शादी करनी होती है। इस फिल्म में ज़ीनत अमान, किरण कुमार और असरानी भी हैं।

यह भी पढ़ें:धड़क में जाह्नवी और ईशान ऐसे हो जाएंगे अधूरे, ये बॉलीवुड की पुरानी परंपरा है

 

इस बात की अब तक तो कोई ख़बर नहीं है कि सलमान खान को इस फिल्म के बारे में पता है या नहीं है। और यदि पता है कि तो उन्हें इस फिल्म को लेकर कोई आपत्ति तो नहीं। लेकिन एक बात तो तय है कि सलमान खान की शादी को लेकर कमजोर पड़ा सवाल फिर मजबूत हो जाएगा।