विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

हॉलीवुड के धांसू गाने से बना Mohammed Rafi का ये कल्ट सॉन्ग, 58 साल बाद भी ब्लॉकबस्टर है ये सदाबहार गीत

Published: Fri, 13 Mar 2026 06:52 PM (IST)

Mohammed Rafi Songs: हिंदी सिनेमा सदाबहार गीतों की बात ही कुछ और है। आज भी उन पुराने नगमों के आगे ...और पढ़ें

रफी साहब का ये कल्ट गाना हॉलीवुड से था कॉपी?

रफी साहब का ये कल्ट गाना हॉलीवुड से था कॉपी?

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। हिंदी सिनेमा में सदाबहार गाने वही गाने हैं, जिन्हें सुनने के बाद दिल को सुकून मिलता है। भले ही आज के दौर में सदाबहार गानों की लिस्ट थोड़ी कम हो गई हो, लेकिन फिर भी आज के गाने पुराने आइकोनिक गीतों के आगे फीके ही लगते हैं।

70 और 80 के दशक में सिनेमा ने हमें कई सुरीली यादों (Old Classic Songs) का तोहफा दिया और इन्हीं में से एक तोहफा था मोहम्मद रफी का। रफी साहब के नगमें मानो दिलों में घर कर जाते हैं और एक ऐसा ही गाना है, जो आज भी लोगों के दिलों में बसा है, पर असल में इस गाने के बनने के पीछे का किस्सा दिलचस्प है।

अंग्रेजी गाने से बना रफी साहब का ये गाना

दरअसल मोहम्मद रफी के जिस गाने की हम बात कर रहे हैं, असल में वो गाना है 'कौन है जो सपनों में आया' (Kaun Hai Jo Sapnon Mein Aaya)। इस गाने में राजेंद्र कुमार और सायरा बानो नजर आए थे। गाने में दोनों की कैमिस्ट्री कमाल थी। वहीं इस गाने को किसी और ने नहीं बल्कि मोहम्मद रफी (Mohammad Rafi) ने अपनी आवाज दी थी।

यह भी पढ़ें- 62 साल पुराना Mohammad Rafi का वो गाना, जिसे सुनकर रो पड़ी थीं इंदिरा गांधी

kaun

वहीं इस गाने का म्यूजिक शंकर-जयकिशन ने तैयार किया था और इसके बोल हसरत जयपुरी ने लिखे थे। हालांकि साल 1968 में आई फिल्म झुक गया आसमान (Jhuk Gaya Aasmaan) का ये गाना भी असल में किसी दूसरे गाने से इंस्पायर्ड था और वो गाना एक हॉलीवुड फिल्म का था, जिसे एल्विस प्रेस्ली ने आवाज दी थी।

इस अंग्रेजी गाने से कॉपी था गाना?

जी हां, मोहम्मद रफी का गाना कौन है जो सपनों में आया, असल में 1963 में आई फिल्म Fun in Acapulco के गाने Marguerita से इंस्पायर्ड था। इस गाने को एल्विस प्रेस्ली (Elvis Presley) ने अपनी आवाज दी थी। बड़ी बात ये है कि एल्विस का ये गाना उस वक्त काफी पॉपुलर हुआ, यहां तक कि आज भी इस गाने को लोग बड़े चाव से सुनते हैं।

Percley

इसके साथ ही इस गाने को दर्शकों ने भी भर-भरकर प्यार दिया। कहा जाता है कि इसी गाने से इंस्पायर्ड होकर मोहम्मद रफी और शंकर-जयकिशन के संगीत वाला गाना कौन है जो सपनो में आया बना।

 गाने में राजेंद्र कुमार (Rajendra Kumar) और सायरा बानो (Saira Banu) का रोमांस पहाड़ियों में दिखता है, जहां खूबसूरत लोकेशन्स और रफी साहब की आवाज इस गाने को और भी खूबसूरत बना देती है और यही वजह है कि सालों बाद भी ये गाना उतना ही फ्रेश लगता है।

यह भी पढ़ें- 65 साल पहले हॉलीवुड से आया Kishore Kumar का ये धमाकेदार गाना, आशा ताई ने भी दी आवाज; मधुबाला संग लगाए थे ठुमके