विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 01, 2019 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

सैफ़ अली ख़ान से हू-ब-हू मिलती है उनके बड़े बेटे इब्राहिम अली ख़ान की शक्ल, देखें तस्वीरें

By Hirendra JEdited By:
Published: Mon, 01 Apr 2019 09:27 AM (GMT+05:30)Updated: Wed, 03 Apr 2019 06:31 AM (GMT+05:30)

इब्राहिम के डीएनए में सिर्फ बॉलीवुड ही नहीं बल्कि स्पोर्ट्स भी है। उनके लुक में भी एक एक्टर और एक खिलाड़ी दोनों का तेवर झलकता है।

सैफ़ अली ख़ान से हू-ब-हू मिलती है उनके बड़े बेटे इब्राहिम अली ख़ान की शक्ल, देखें तस्वीरें
सैफ़ अली ख़ान से हू-ब-हू मिलती है उनके बड़े बेटे इब्राहिम अली ख़ान की शक्ल, देखें तस्वीरें

मुंबई। सैफ़ अली ख़ान Saif Ali Khan के नन्हें बेटे तैमूर अली ख़ान Taimur लगातार सुर्ख़ियों में बने रहते हैं। लेकिन, कुछ दिनों से सैफ़ के बड़े बेटे इब्राहिम अली ख़ान Ibrahim Ali Khan भी चर्चा में हैं। Sara Ali Khan सारा अली ख़ान के भाई इब्राहिम सैफ़ की पहली पत्नी अमृता सिंह Amrita Singh की संतान हैं। इन तस्वीरों में आप देख सकते हैं इब्राहिम बिल्कुल अपने पापा सैफ़ अली ख़ान की तरह ही दिखते हैं।

दुनिया जानती है कि सैफ़ के पिता और इब्राहिम के दादा नवाब पटौदी देश के जाने-माने क्रिकेटर रहे हैं और उन्होंने भारतीय क्रिकेट टीम की कप्तानी भी की है। ज़ाहिर है इब्राहिम के डीएनए में सिर्फ बॉलीवुड ही नहीं बल्कि स्पोर्ट्स भी है। उनके लुक में भी एक एक्टर और एक खिलाड़ी दोनों का तेवर है। बहरहाल, इब्राहिम अली ख़ान की जो लेटेस्ट तस्वीरें सामने आई हैं उनमें आप देख सकते हैं कि वो भी कम स्टाइलिश नहीं। ये सभी तस्वीरें रविवार की हैं!

यह भी पढ़ें: बेटे युग और स्टाइलिश वाइफ काजोल संग अजय देवगन का सुपरकूल अंदाज़, देखें तस्वीरें

हाल ही में मीडिया से बात करते हुए सैफ़ ने बताया था कि इब्राहिम की भी इच्छा बॉलीवुड में ही अपना करियर बनाने की है। बता दें कि इब्राहिम को क्रिकेट से भी बेहद लगाव है और अक्सर क्रिकेट खेलते नज़र आते रहे हैं। लुक की बात करें तो इन तस्वीरों में इब्राहिम बिल्कुल अपने पापा सैफ़ की तरह ही नज़र आ रहे हैं।

गौरतलब है कि शाह रुख़ ख़ान के बेटे आर्यन ख़ान या अक्षय कुमार के बेटे आरव की तरह इब्राहिम चर्चा में ज्यादा नहीं रहते लेकिन, एक स्टार सन होने की वजह से उन पर नज़रें तो रहती ही हैं। इब्राहिम की बड़ी बहन सारा अली ख़ान पिछले साल ‘केदारनाथ’ और ‘सिंबा’ जैसी फ़िल्मों से अपना बॉलीवुड सफ़र शुरू कर चुकी हैं। 

यह भी पढ़ें: कभी मीनाक्षी शेषाद्री का था बॉलीवुड में जलवा, आज भूल गए सब, अब दिखती हैं ऐसी

क्या आप जानते हैं इब्राहिम अभी सिर्फ 17 साल के हैं। आपको यह जानकार हैरत होगी कि इब्राहिम 7 साल की उम्र में ही ‘टशन’ (2008) फ़िल्म से जिसमें अक्षय कुमार, अनिल कपूर और सैफ़ अली ख़ान जैसे स्टार थे उसमें एक छोटी सी भूमिका निभा चुके हैं। आने वाले दिनों में उन पर सबकी निगाहें रहेंगी!