यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 30, 2019 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
बेटे युग और स्टाइलिश वाइफ काजोल संग अजय देवगन का सुपरकूल अंदाज़, देखें तस्वीरें
Ajay Devgn अजय देवगन की आने वाली फ़िल्मों में तानाजी समेत दे दे प्यार दे और तुर्रम ख़ान जैसी फ़िल्में ...और पढ़ें

मुंबई। अजय देवगन Ajay Devgn को जब भी मौका मिलता है वो अपने परिवार के साथ पूरा वक़्त गुजारते हैं। जैसा कि आप इन लेटेस्ट तस्वीरों में भी देख सकते हैं। दरअसल, अजय देवगन अपनी पत्नी काजोल Kajol और बेटे युग संग मुंबई एयरपोर्ट पर नज़र आये। Ajay Devgn Family
इस दौरान की जो तस्वीरें सामने आयी हैं उनमें कई दिनों बाद अजय देवगन सुपरकूल अवतार में नज़र आ रहे हैं। इन तस्वीरों में उन्हें देखकर आप उनकी उम्र का अंदाज़ा बिल्कुल भी नहीं लगा सकते। हाल ही में अजय देवगन अपनी फ़िल्म टोटल धमाल Total Dhamaal के लिए चर्चा में रहे। इस फ़िल्म ने बॉक्स ऑफिस पर भी खूब धमाल मचाया।
यह भी पढ़ें: कभी मीनाक्षी शेषाद्री का था बॉलीवुड में जलवा, आज भूल गए सब, अब दिखती हैं ऐसी
अजय देवगन की आने वाली फ़िल्मों में तानाजी Tanaji समेत दे दे प्यार दे और तुर्रम ख़ान जैसी फ़िल्में हैं। बहरहाल, फ़िल्मों के अलावा अजय देवगन अपने परिवार को भी पूरा समय देते हैं और अक्सर सपरिवार छुट्टियों पर जाते रहते हैं। अजय देवगन और काजोल की स्माइल बता रही है कि ये किसी ख़ास मौके के लिए कहीं यात्रा पर निकल रहे हैं।
अजय देवगन-काजोल के दो बच्चे हैं। इस तस्वीर में आप उनके बेटे युग को देख सकते हैं। आप देख सकते हैं इस दौरान युग भी कितने क्यूट लग रहे है!
यह भी पढ़ें: कुछ ऐसी है जाह्नवी कपूर और जैकलीन फर्नांडिस की बॉन्डिंग, देखें तस्वीरें
बता दें कि अजय-काजोल की बेटी नीसा विदेश में पढ़ाई करती हैं और वो भी अक्सर सुर्ख़ियों में बनी रहती हैं।
