विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 20, 2019 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Happy Birthday Shammi Kapoor: इन पांच फ़िल्मों ने शम्मी को बनाया 60 के दशक का बादशाह

By Rajat SinghEdited By:
Published: Sun, 20 Oct 2019 07:34 PM (IST)Updated: Mon, 21 Oct 2019 09:39 AM (IST)

Happy Birthday Shammi Kapoor शम्मी कपूर का अपना एक दौर था जब वह सबसे ज्‍यादा मशहूर हीरो थे। उन्‍होंने बॉलीवुड दर्जनों सुपर डुपर हिट फिल्‍में दीं।

Happy Birthday Shammi Kapoor: इन पांच फ़िल्मों ने शम्मी को बनाया 60 के दशक का बादशाह
Happy Birthday Shammi Kapoor: इन पांच फ़िल्मों ने शम्मी को बनाया 60 के दशक का बादशाह

नई दिल्ली, जेएनएन। 'कोई मुझे जंगली कहे, कहता रहे।' ऐसे गानों के जरिए अपनी चुलबुले अंदाज से लोगों के दिलों में जगह बनाने वाले शम्मी कपूर का आज जन्मदिन है। शम्मी कपूर का अपना एक दौर था, जब वह सबसे ज्‍यादा मशहूर हीरो थे। उन्‍होंने बॉलीवुड दर्जनों सुपर डुपर हिट फिल्‍में दीं। वहीं, कुछ फिल्‍मों में अपने काम को लेकर वह क्रिटिक्‍स के निशाने पर भी रहे। बाद के दिनों में शम्मी कपूर को साइड रोल ही ऑफर होने लगे। आज हम उन्हें उनकी शानदार फ़िल्मों के जरिए याद कर रहे हैं।

1.तीसरी मंजिल

तीसरी मंजिल शम्मी कपूर के करियर की बेहतरीन फ़िल्मों से एक है। साल 1966 में आई इस फ़िल्म को विजय आनंद ने डायरेक्ट किया था। यह एक म्यूजिक ड्रामा फ़िल्म थी, जिसमें शम्मी कपूर ने रॉकी नाम के एक ड्रमर की भूमिका निभाई थी। फिल्‍म में उनके अपोजिट आशा पारेख थीं। आशा ने एक विधवा का रोल निभाया था।

2. कश्मीर की कली

कश्मीर की कली फ़िल्म साल 1960 में आई एक रोमेंटिक ड्रामा फ़िल्म थी, जिसे शक्ति समानता डायरेक्ट किया था। इस फ़िल्म का गाना, चांद से रोशन चेहरा अब तक लोगों की जुबान पर चढ़ा हुआ है। यह गाना आज भी कई लोगों की प्‍लेलिस्‍ट में सबसे ऊपर मौजूद रहता है। इस फ़िल्म का प्लॉट कश्मीर में सेट है। इस फ़िल्म में उनके अपोज़िट शर्मिला टैगोर हैं, जो कि एक कश्मीरी लड़की चम्पा का किरदार निभाती हैं।

3. ब्रह्मचारी

साल 1966 में आई इस फ़िल्म को शोले फेम रमेश सिप्पी ने बनाया था। ब्रह्मचारी में शम्मी कपूर लीड रोल में थे। उन्होंने बिना शादी किए एक अनाथ आश्रम को चलाने वाले ब्रह्मचारी की भूमिका निभाई है। यह फिल्‍म जबरदस्‍त हिट रही और इसे बाद में तमिल और तेलुगु भाषाओं में भी रीमेक किया गया। इस फ़िल्म को बेस्ट फ़िल्म का फ़िल्मफेयर अवॉर्ड भी मिला।

4. उजाला

साल 1959 में आई फ़िल्म उजाला में शम्मी का किरदार ग्रे शेड वाला था। इस फ़िल्म में शम्मी कपूर के साथ माला सिन्हा को-एक्टर के रूप में थी। वहीं, राज कुमार ने विलेन की भूमिका निभाई थी।

5. जंगली

साल 1961 में आई फ़िल्म जंगली अपने समय की ब्लॉकबस्टर थी। इस फ़िल्म ने उस समय 1 करोड़ 75 लाख का बॉक्स ऑफ़िश कलेक्शन किया था, जोकि काफी बड़ी रकम मानी जाती थी।  इस फ़िल्म का गाना कोई मुझे जंगली कहे काफी फेमस हुआ। इसे लोग आज भी गाहे बगाहे गुनगुनाते मिल जाते हैं। इस फ़िल्म में शम्मी के अपोजिट शायरा बानो ने काम किया है। 1 करोड़ 75 लाख का बॉक्स ऑफ़िश कलेक्शनक किया था। इस फ़िल्म का गाना कोई मुझे जंगली कहे काफी फेमस हुआ। इस फ़िल्म शम्मी के अपोजिट शायरा बानो ने काम किया है।

Photo Credit- Mid-Day