...सावधान: सुशांत की देखा-देखी अब भूमि पेडनेकर ने भी उठा ली बंदूक
सोन चिरैया चंबल के डाकुओं पर बन रही एक फिल्म है। फिल्म में सुशांत सिंह राजपूत को भी डकैत के रूप में देखा जा सकता है।
रूपेशकुमार गुप्ता, मुंबई। फिल्म सोन चिरैया काफ़ी समय से चर्चा में है क्योंकि ये फिल्म चम्बल के डकैतों की कहानी पर बन रही है। पिछले दिनों सुशांत सिंह राजपूत डाकू के लुक में नज़र आये थे और अब फिल्म से दस्तु सुंदरी यानि भूमि पेडणेकर का भी लुक सामने आया है।
फिल्म सोन चिरैया में भूमि पेडनेकर एक डकैत की भूमिका निभा रही हैं। फिल्म में भूमि पेडणेकर की भूमिका बहुत ही दमदार, पावरफुल और बोल्ड लेकिन प्रताड़ित महिला की होगी। वह इस फिल्म में साधारण साड़ी और लंबे ब्लाउज और कम मेकअप के साथ नजर आएंगी। इसके अलावा उनके हाथ में बंदूक भी होगी। गौरतलब है कि सोन चिरैया चंबल के डाकुओं पर बन रही एक फिल्म है। फिल्म में सुशांत सिंह राजपूत को भी डकैत के रूप में देखा जा सकता है।
सुशांत सिंह राजपूत और भूमि पेडनेकर दोनों पहली बार एक साथ काम कर रहे हैं। वही सुशांत सिंह राजपूत और भूमि पेडनेकर की जो छवि है वह भी ऐसी फिल्मों में पहली बार नजर आएगी क्योंकि दोनों ने कभी भी इस प्रकार की फिल्म में काम नहीं किया है। भूमि पेडनेकर ने फिल्म टॉयलेट एक प्रेम कथा में एक ऐसी विवाहित महिला की भूमिका निभाई थी, जो घर में शौचालय न होने की वजह से मायके चली जाती है। वह फिल्म सामाजिक दृष्टिकोण से बनी हुई थी। फिल्म में अक्षय कुमार हीरो थे। वहीं सुशांत सिंह राजपूत ने अभी तक किसी सामाजिक मुद्दे पर बनी फिल्में काम नहीं किया है। वह हमेशा लवर बॉय की भूमिका में ही नजर आए हैं। सोन चिरैया को अभिषेक चौबे डायरेक्ट कर रहे हैं।
इसके पहले भी चंबल के डाकुओं पर कई फिल्में बन चुकी है। सीमा बिस्वास की बैंडिट क्वीन और इरफान खान की पान सिंह तोमर को अक्सर लोग याद करते हैं।
यह भी पढ़ें: सलमान पर फैसला: क्या 5 अप्रैल से बदल सकती है दबंग की दशा और दिशा