विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 17, 2019 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

परिणीति चोपड़ा पर चढ़ गई थी अक्षय कुमार की उधारी, ऐसे चुका दी

By Manoj KhadilkarEdited By:
Published: Sun, 17 Mar 2019 04:49 PM (IST)Updated: Tue, 19 Mar 2019 11:54 AM (IST)

इस फिल्म को लेकर परिणीति चोपड़ा ने यह भी कहा कि इस फिल्म में लेने के लिए जब उन्हें बुलाया गया था। तब उन्होंने मात्र 3 मिनट में इस फिल्म में काम करने के लिए हां कर दिया था।

परिणीति चोपड़ा पर चढ़ गई थी अक्षय कुमार की उधारी, ऐसे चुका दी
परिणीति चोपड़ा पर चढ़ गई थी अक्षय कुमार की उधारी, ऐसे चुका दी

मुंबई। फिल्म अभिनेता अक्षय कुमार और परिणीति चोपड़ा की जल्द फिल्म केसरी रिलीज़ होने वाली है। इस फिल्म को लेकर दोनों प्रचार प्रसार में व्यस्त है। हाल ही में एक इंटरव्यू में अक्षय कुमार ने कहा था कि फिल्म केसरी के दौरान खेले गए खेलों के बीच उनका परिणीति चोपड़ा पर कुछ पैसा बकाया है।

अक्षय ने जब ये बात कही तो उसे अगले दिन मीडिया में जारी कर दिया गया और वहीं से परिणीति चोपड़ा को इस बात कि जानकारी हुई कि उन पर उधारी चढ़ गई है। उन्होंने सोशल मीडिया पर अक्षय कुमार को ₹2000 का नोट देते हुए एक फोटो साझा की है और उन्होंने सोशल मीडिया पर इसे साझा करते हुए लिखा है क्योंकि मुझे इस बात की जानकारी अखबार से मिली है कि मेरे अक्षय कुमार का मुझ पर कुछ रुपए बकाया है तो मैं यह सबूत दे रही हूं कि मैंने अब उसे चुका दिया है। अब दोनों में ये मज़ाक ही हो रहा था ये तो सभी समझ रहे हैं।

गौरतलब है कि फिल्म केसरी बैटल ऑफ सारागढ़ी पर आधारित है। अक्षय कुमार ने इस फिल्म में ईशर सिंह नामक हवलदार की भूमिका निभाई है। इस फिल्म में 21 सिख 10000 अफगानियों से लड़ाई करते हैं। उसे इस फिल्म की कहानी बहुत ही मार्मिक है।

इस फिल्म को लेकर परिणीति चोपड़ा ने यह भी कहा कि इस फिल्म में लेने के लिए जब उन्हें बुलाया गया था। तब उन्होंने मात्र 3 मिनट में इस फिल्म में काम करने के लिए हां कर दिया था। फिल्म केसरी 21 मार्च को होली के अवसर पर रिलीज हो रही है। 

यह भी पढ़ें: अक्षय कुमार की इस हीरोइन ने कर ली है सगाई

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।