Move to Jagran APP

'भारत' में 10 साल बाद होगा सलमान-प्रियंका मिलन, ये बिछड़ी जोड़ियां भी मिलीं

प्रियंका के साथ सलमान की ये चौथी फ़िल्म होगी। पहली बार 2004 की फ़िल्म मुझसे शादी करोगी में सलमान-प्रियंका की जोड़ी बनी।

By Manoj VashisthEdited By: Published: Wed, 18 Apr 2018 05:26 PM (IST)Updated: Sat, 28 Apr 2018 02:14 PM (IST)
'भारत' में 10 साल बाद होगा सलमान-प्रियंका मिलन, ये बिछड़ी जोड़ियां भी मिलीं
'भारत' में 10 साल बाद होगा सलमान-प्रियंका मिलन, ये बिछड़ी जोड़ियां भी मिलीं

मुंबई। बॉलीवुड में इस वक़्त रीयूनियन का दौर चल रहा है। सालों से बिछड़े हुए सितारे पर्दे पर मिल रहे हैं। ऐसे ही सितारों की कुछ जोड़ियों की चर्चा हम यहां कर रहे हैं। शुरुआत करते हैं सलमान ख़ान और प्रियंका चोपड़ा से।

loksabha election banner

हॉलीवुड प्रोजेक्ट्स से फुर्सत पाकर प्रियंका चोपड़ा भारत लौट आयी हैं और अब हिंदी सिनेमा के पर्दे पर लौटने का इंतज़ाम कर चुकी हैं। प्रियंका, सलमान ख़ान के साथ भारत में बड़े पर्दे पर नज़र आएंगी। इस फ़िल्म का निर्माण सलमान के जीजा जी अतुल अग्निहोत्री कर रहे हैं, जबकि अली अब्बास ज़फ़र का निर्देशन है।

प्रियंका के भारत में फ़ाइनल होने के बाद सलमान ख़ान ने अपने चिर-परिचित अंदाज़ में अपने ट्विटर एकाउंट से एलान किया है। सलमान ने लिखा- ''भारत... आपकी घर वापसी का स्वागत करता है। जल्द ही आपसे मिलूंगा। वैसे हमारी फ़िल्म हिंदी है। इसके बाद सलमान ने  इमोटिकॉन  बनाया है।

दरअसल, सलमान प्रियंका को इस बात के लिए छेड़ रहे हैं कि वो तो ज़्यादातर विदेश में रहती हैं, कहीं हिंदी भूल तो नहीं गयीं। सलमान की इस मज़ाक का प्रियंका ने भी उतना ही मज़ेदार जवाब दिया। प्रियंका लिखती हैं- ''यूपी बरेली की पली-बढ़ी हूं जनाब। हमेशा के लिए देसी गर्ल। भारत का हिस्सा बनकर बहुत ख़ुश हूं। आप सबसे सेट पर मिलूंगी।''

सिनेमा के पर्दे पर प्रियंका और सलमान का पुनर्मिलन लगभग 10 साल बाद हो रहा है। 2008 की फ़िल्म गॉड तुसी ग्रेट हो में दोनों आख़िरी बार साथ आये थे। हालांकि प्रियंका के साथ सलमान की ये चौथी फ़िल्म होगी। पहली बार 2004 की फ़िल्म मुझसे शादी करोगी में सलमान-प्रियंका की जोड़ी बनी। इस फ़िल्म में अक्षय कुमार भी थे। फिर 2007 की फ़िल्म सलामे-इश्क़ में दोनों साथ आये। भारत 2019 की ईद पर रिलीज़ होगी।

करण जौहर की फ़िल्म कलंक में संजय दत्त और माधुरी दीक्षित एक लंबे अर्से के बाद पर्दे पर साथ दिखायी देंगे। हालांकि अभी ये साफ़ नहीं है कि फ़िल्म में इनके किरदार एक-दूसरे के अपोज़िट होंगे या नहीं। इस फ़िल्म को अभिषेक वर्मन निर्देशित कर रहे हैं। 

फ़िल्म की एंसॉम्बल कास्ट में इन दोनों के अलावा आदित्य रॉय कपूर, सोनाक्षी सिन्हा, वरुण धवन और आलिया भट्ट शामिल हैं। मगर, दर्शकों को सबसे अधिक दिलचस्पी संजय और माधुरी की जोड़ी (अगर बनी) में होगी।

यह भी पढ़ें: ...तो ऐसा होता दीपिका पादुकोण से ईशान खट्टर का फ़िल्मी रिश्ता

90 के दशक में संजय दत्त और माधुरी ने साजन और खलनायक जैसी कुछ हिट फ़िल्मों में काम किया था। पर्दे के इस पार भी दोनों के बीच केमिस्ट्री के क़िस्से ख़ूब मशहूर रहे थे। संजय और माधुरी आख़िरी बार 1997 की फ़िल्म महानता में सिल्वर स्क्रीन पर एक साथ नज़र आये थे। यानि इनका पुनर्मिलन भी दो दशक बाद हो रहा है। कलंक 19 अप्रैल 2019 को रिलीज़ होगी।

संजय-माधुरी के अलावा नब्बे के दशक की एक और हिट जोड़ी बड़े पर्दे पर वापसी कर रही है। निर्देशक इंद्र कुमार की फ़िल्म टोटल धमाल में अनिल कपूर और माधुरी दीक्षित एक साथ दिखेंगे। ये फ़िल्म इसी साल रिलीज़ हो रही है। माधुरी और अनिल 18 साल बाद साथ आ रहे हैं। इससे पहले दोनों आख़िरी बार 2000 की फ़िल्म पुकार में साथ आये थे। अनिल-माधुरी ने अपने करियर के शीर्ष पर साथ काम किया है और तेज़ाब, बेटी, परिंदा, राम-लखन जैसी कामयाब फ़िल्में दी हैं।

2018 में शाह रुख़ ख़ान और कटरीना कैफ़ एक बार फिर पर्दे पर साथ दिखेंगे। आनंद एल राय की फ़िल्म ज़ीरो में दोनों साथ आ रहे हैं। इनके साथ अनुष्का शर्मा भी फ़िल्म में नज़र आएंगे। दिलचस्प संयोग ये है कि ये दोनों एक्ट्रेसेज़ ही शाह रुख़ के साथ 2012 की फ़िल्म जब तक है जान में साथ आयी थीं। यश चोपड़ा की ये आख़िरी निर्देशित फ़िल्म है। अनुष्का इसके बाद जब हैरी मेट सेजल में किंग ख़ान के साथ जोड़ी जमा चुकी हैं।

Thugs🌟✨🦄my dearest aamir and @fatimasanashaikh 💝

A post shared by Katrina Kaif (@katrinakaif) on

ठग्स ऑफ़ हिंदोस्तान में आमिर ख़ान भी कटरीना कैफ़ के साथ एक बार फिर पर्दे पर दिखेंगे। दोनों इससे पहले 2013 की फ़िल्म धूम 3 में साथ आये थे। यानि 5 साल बाद इनका दोबारा मिलन होगा। वहीं, इसी फ़िल्म में आमिर दंगल गर्ल फ़ातिमा सना शेख़ के साथ भी पर्दे पर वापस आएंगे। 2016 की फ़िल्म दंगल में फ़ातिमा, आमिर की बेटी के किरदार में थीं।

Punjab ke khet, London ki galiyaan!!!! 🌾🌿🌼 Happy shooting NAMASTE ENGLAND with my boyss!! @arjunkapoor #VipulAmrutlalShah #NamasteEngland

A post shared by Parineeti Chopra (@parineetichopra) on

अर्जुन कपूर और परिणीति चोपड़ा की जोड़ी भी लंबे अर्से बाद पर्दे पर दिखायी देने वाली है। इसी साल रिलीज़ के लिए तैयार फ़िल्म संदीप और पिंकी फ़रार में अर्जुन-परिणीति साथ आ रहे हैं। अर्जुन ने 2012 की फ़िल्म इशक़ज़ादे से डेब्यू किया था, जिसमें परिणीति ने फ़ीमेल लीड रोल निभाया था। संदीप और पिंकी फरार को दिबाकर बैनर्जी ने निर्देशित किया है। नमस्ते इंग्लैंड में भी ये दोनों साथ दिखेंगे, जिसे विपुल शाह डायरेक्ट कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें: बॉलीवुड का नया सुपरहीरो भावेश जोशी, दो बार टली शूटिंग, अब आयी पहली झलक


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.