Move to Jagran APP

ये गोवारिकर का 'पानीपत' है, रणभूमि के खोज की तस्वीरें देखिए

फिल्म में युद्ध के सारे सीन्स और मुख्य रोल अर्जुन कपूर और संजय दत्त के बीच के ही होंगे।

By Manoj KhadilkarEdited By: Published: Thu, 15 Mar 2018 07:37 PM (IST)Updated: Wed, 04 Apr 2018 11:56 AM (IST)
ये गोवारिकर का 'पानीपत' है, रणभूमि के खोज की तस्वीरें देखिए
ये गोवारिकर का 'पानीपत' है, रणभूमि के खोज की तस्वीरें देखिए

मुंबई। इसी साल कड़े संघर्ष के बाद बड़े पर्दे पर संजय लीला भंसाली की पद्मावत रिलीज़ हुई थी, जिसमें अलाउद्दीन खिलज़ी और राजपूतों के बीच के संग्राम के साथ रानी पद्मावती के बलिदान की दास्तां थी। जल्द ही एक और इतिहास दुनिया की नज़रों में आएगा जो होगा पानीपत के तीसरे युद्ध से।

loksabha election banner

अभी हाल ही में लगान और जोधा अकबर जैसी फिल्में बनाने वाले आशुतोष गोवारिकर ने अपनी अगली फिल्म की घोषणा की थी। नाम बताया था -पानीपत। फिल्म की स्टारकास्ट में संजय दत्त, अर्जुन कपूर और कृति सनोन को लीड रोल में होंगी। आशुतोष की इस फिल्म की टैग लाइन -द ग्रेट बिट्रेयल है यानि वो विश्वासघात, जिसके कारण मराठा युद्ध हार गए थे। आशुतोष इन दिनों अपनी टीम के साथ अपना पानीपत खोज रहे हैं यानि वो जगह जहां इस फिल्म का भव्य सेट लगाया जाएगा। बताया जाता है कि फिल्म पानीपत के लिए नासिक के आसपास की जगह को चुना जा सकता है। आशुतोष को हमेशा से ही इस तरह के रीयल लोकेशन पसंद आते रहे हैं। आमिर खान की लगान के लिए उन्होंने गुजरात में भुज का एक गांव चुना था तो राजस्थान और महाराष्ट्र के वाई में भी जोधा अकबर और मोहंजो-दाडो की शूटिंग की। 

आशु की ये फिल्म उस ‘पानीपत’ की कहानी है,  जहाँ पर भारत की तीन बड़ी लड़ाइयाँ लड़ी गई है। पहली लड़ाई बाबर और इब्राहीम लोदी के बीच, दूसरी अकबर और हेमू के बीच और तीसरी व निर्णायक लड़ाई अहमद शाह अब्दाली और मराठा साम्राज्य के बीच। आशुतोष ने गुरूवार को स्पष्ट कर दिया कि उनकी फिल्म तीसरी लड़ाई की कहानी है। 

...14 जनवरी 1761 को पानीपत का तीसरा युद्ध अफ़गानी बादशाह अहमद शाह अब्दाली और मराठा योद्धाओं के बीच लड़ा गया। मराठों का प्रतिनिधित्व सदाशिवराव भाऊ ने किया था। पानीपत की लड़ाई में भाग लेने आए सदाशिवराम राजा भाऊ की सेना ने पानीपत से लगभग सात किलोमीटर दूर जाटल रोड पर बसे गांव भादौड़ में पड़ाव डाला था। हालांकि अफ़गानी दांवपेंच के चलते मराठा युद्ध हार गए लेकिन उनकी वीरता के किस्से इतिहास में दर्ज़ हो गए।...

...अब्दाली की सेना में करीब एक लाख लड़ाके थे जबकि मराठाओं की तरफ़ से 60 हजार सैनिकों ने इस युद्ध में भाग लिया। इसे 18 वीं सदी की सबसे बड़ी लड़ाई माना जाता है। वैसे इस युद्ध में मराठाओं की हार को लेकर इतिहासकारों में मतभेद रहे हैं।...

  फिल्म पानीपत के कहानी में अर्जुन कपूर मराठा योद्धा सदाशिवराव भाऊ की भूमिका निभाएंगे जबकि संजय दत्त अहमद शाह अब्दाली की। कृति सनोन सदाशिवराव की पत्नी पार्वतीबाई का किरदार निभाएंगी, जो उनकी दूसरी पत्नी थीं। महारावल रतन सिंह(शाहिद कपूर) की दूसरी पत्नी पद्मिनी (दीपिका पादुकोण) की तरह।

सूत्रों के मुताबिक कृति को भी इस फिल्म में तलवारबाज़ी करते हुए देखा जाएगा, जिसके लिए उन्हें तैयारी शुरू करनी है। पार्वतीबाई ने न सिर्फ युद्ध भूमि में अपने पति का साथ दिया बल्कि वो ख़ुद भी मोर्चा संभाला। फिल्म में युद्ध के सारे सीन्स और मुख्य रोल अर्जुन कपूर और संजय दत्त के बीच के ही होंगे।

यह भी पढ़ें: कॉमेडी की पिच पर ‘गुत्थी’ फेकेगी गुगली, बोल्ड होंगे कपिल-सहवाग और भाभी जी


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.