विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 01, 2018 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Double Celebration: प्रियंका- निक और रणवीर-दीपिका के जश्न से जुड़ी सारी अपडेट यहां पढ़िये

By Manoj KhadilkarEdited By:
Published: Sat, 01 Dec 2018 11:50 AM (IST)Updated: Sun, 02 Dec 2018 04:56 PM (IST)

क्रिश्चियन रीति-रिवाज से वेडिंग हो गई है l प्रियंका चोपड़ा अब मिसेज प्रियंका चोपड़ा जोनास बन गई हैंl

Double Celebration: प्रियंका- निक और रणवीर-दीपिका के जश्न से जुड़ी सारी अपडेट यहां पढ़िये
Double Celebration: प्रियंका- निक और रणवीर-दीपिका के जश्न से जुड़ी सारी अपडेट यहां पढ़िये

मुंबई। आज फिल्मी दुनिया में सेलेब्रेशन डे है। एक जोधपुर में तो दूसरा मुंबई में। एक तरफ़ मस्तानी है तो दूसरी तरफ़ काशीबाई। एक तरफ़ बॉलीवुड का 'गुंडा' है तो दूसरी तरफ़ हॉलीवुड का मुंडा। कहीं शादी के पहले की रीति है तो कहीं शादी के बाद की प्रीति।

इस बीच रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण का तीसरा वेडिंग रिसेप्शन शुरू हो गया है l रणवीर और दीपिका पहुंच चुके हैं l दीपिका ने ज़ुहैर मुराद की डिज़ाईनर ड्रेस पहनी है जबकि रणवीर ने रोहित गाँधी और राहुल खन्ना का डिजाइन किया सूट पहना है l 

अब तक शबाना आज़मी - जावेद अख्तर , राकेश ओमप्रकाश मेहरा, अब्बास मस्तान , कपिल देव और कल्कि केकला सहित कई मेहमान आ चुके हैं l 

प्रियंका और निक 

कैथोलिक वेडिंग के बाद अब प्रियंका की हिन्दू/पंजाबी  रीति-रिवाज से कल होने वाली शादी की तैयारी शुरू हो गई है l उन्हें मेहँदी भी लगाईं गई है जिसकी तस्वीरें जारी की गई है l  

क्रिश्चियन रीति-रिवाज से वेडिंग पूरी हो गई है l प्रियंका चोपड़ा ने रॉफेल लॉरेन का स्पेशली डिजाइन वेडिंग गाउन पहना है l दोनों परिवारों की तरफ़ के लोग भी इसी डिज़ाईनर की ड्रेस में हैं l ये डिजाइनर इसलिए भी ख़ास है क्योंकि पिछली साल जब प्रियंका मेट गाला में रॉफेल का गाउन पहन कर पहुंची थीं उसी समय उनकी और निक की डेटिंग का ख़ुलासा हुआ l 

कैथोलिक वेडिंग के तुरंत बाद उम्मेद भवन पैलेस के लॉन में जमकर आतिशबाजी की गई l साथ ही कल होने वाली हिन्दू रीति से पहले की रस्में भी शुरू हो गई l 

प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की क्रिश्चियन वेडिंग आज शाम हो गई l इस वेडिंग में कैथोलिक रीति रिवाज से सारी रस्में होंगी l निक के पिता पॉल केविन जोनास सीनियर ने क्रिश्चियन वेडिंग का संचालन किया l

इस दौरान दोनों ने कोपार्ड के डिजाइन किये वेडिंग बैंड को एक्सचेंज किया l वेडिंग सेरेमनी पैलेस के पीछे वाले लॉन में हुई l इस दौरान सारे पुरुष ब्लैक टक्सीडो और महिलायें पेस्टल कलर की ड्रेसेज़ में थीं l

अब कल  रविवार दो दिसंबर को हिन्दू रीति रिवाज से शादी होगी l 

प्रियंका चोपड़ा और निक जोनास की शादी से पहले की रस्मों का आज दूसरा दिन है। जोधपुर का उम्मेद भवन पैलेस गुरुवार की रात से ही सज गया था। ख़ास मेहमानों के आने का सिलसिला भी जारी है। शादी दो दिसंबर रविवार को होगी। बताया जाता है कि कल संगीत का आयोजन किया गया था । शादी में रिश्तेदार और करीबी लोग ही बुलाये गए हैं। और मीडिया को कैमरों सहित बहुत दूर रखा गया है।

दूसरा जश्न, जो असल में शादी के बाद का तीसरा आयोजन है, मुंबई के बड़े होटल में होगा। ये रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण की शादी का तीसरा और आख़िरी रिसेप्शन है। दोनों ने 14 और 15 नवम्बर को इटली के लेक कोमो में शादी की थी। भारत लौट कर बेंगलुरु में 21 नवम्बर को जश्न हुआ, जहां रिश्तेदार और दीपिका की तरफ़ के करीबी लोग आये। दूसरा समारोह मुंबई में 28 नवम्बर को हुआ जिसमें दोनों परिवारों के रिलेटिव्स और करीबी लोगों के साथ मीडिया को भी दावत दी गई। आज होने वाली ऑफ्टर मैरिज पार्टी ख़ालिस बॉलीवुड के लिए होगी। बच्चन्स, खांस और कपूर्स (शायद रणबीर कपूर भी ) सहित फिल्मी दुनिया के हूज़- हू आने की उम्मीद है। कहते हैं कटरीना कैफ ( दीपिका के बाद रणबीर की गर्लफ्रेंड) को इन्वाइट किया गया है और अपनी बहन के साथ आ सकती हैं।

इस बीच आज सुबह अमेरिकी अभिनेता अर्मी हमर की पत्नी और टीवी स्टार एलिज़ाबेथ चेम्बर्स हमर अपने बच्चे के साथ जोधपुर पहुंची l 

मुकेश अंबानी के बेटे आकाश अंबानी भी अपनी मंगेतर श्लोका मेहता के साथ जोधपुर शादी के लिए पहुंचे हैं l और शाम को मुंबई वापस लौट आये l 

जानकारी के मुताबिक देश के जाने माने उद्योगपति मुकेश अंबानी अपनी पत्नी नीता और बेटी ईशा के साथ जोधपुर पहुंचे थे और करीब दो घंटे तक प्रियंका-निक के संगीत में रहने के बाद लौट गए l 

यह भी पढ़ें: Box Office Collection: रजनी-अक्षय की 2.0 ने पहले दिन की इतनी कमाई

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।