Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    'टाइगर ज़िंदा है' के बाद अली अब्बास के साथ ये होगी सलमान की फ़िल्म, जानिए कहानी

    By Manoj VashisthEdited By:
    Updated: Sun, 14 Jan 2018 08:47 AM (IST)

    ये फ़िल्म भारत और पाकिस्तान के विभाजन की पृष्ठभूमि पर बनायी जा रही है। 'भारत' की कहानी 1947 से शुरू होकर 2000 में ख़त्म होगी।

    'टाइगर ज़िंदा है' के बाद अली अब्बास के साथ ये होगी सलमान की फ़िल्म, जानिए कहानी

    मुंबई। सलमान ख़ान की फ़िल्म 'टाइगर ज़िंदा है' बॉक्स ऑफ़िस पर जमकर दहाड़ी। 22 दिसंबर को रिलीज़ हुई फ़िल्म 320 करोड़ आंकड़ा पार कर चुकी है। सलमान ख़ान ने फ़िल्म की शानदार कामयाबी के लिए फ़ैंस का शुक्रिया अदा किया है, मगर एक शख़्स और है, जिसको सलमान ने थैंक यू ज़रूर बोला होगा।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    ये हैं डायरेक्टर अली अब्बास ज़फ़र, जिनके साथ सलमान की ये दूसरी फ़िल्म है। पहली बार दोनों 2016 में 'सुल्तान' के लिए साथ आये थे। इस फ़िल्म में सलमान ने एक रेस्लर का किरदार निभाया था। 'सुल्तान' बेहद कामयाब रही। मगर सबसे अहम बात ये है कि इस फ़िल्म में सलमान की अदाकारी की सबने तारीफ़ की। 'सुल्तान' और 'टाइगर ज़िंदा है' के बाद अली और सलमान ने तीसरी बार साथ आने की तैयारी कर ली है। फ़िल्म का टाइटल है भारत, जिसे सलमान के जीजा जी अतुल अग्निहोत्री को-प्रोड्यूस कर रहे हैं। 

    भारत की कहानी

    यह भी पढ़ें: 29 साल के बेटे की मां हैं ऐश्वर्या राय, चौंकिए मत... शाह रुख़ पर भी हुआ ऐसा ही दावा

    'भारत' 2014 में आयी साउथ कोरियन फ़िल्म 'ओडे टू माई फ़ादर' का आधिकारिक रीमेक है। इस फ़िल्म की कहानी 1950 से आज के दौर तक सफ़र करती और इस दौरान कई महत्वपूर्ण ऐतिहासिक घटनाओं को कॉमन मैन के नज़रिए से दिखाया गया है। 'भारत' के स्क्रीनप्ले में बदलाव करते हुए इसे हिंदुस्तानी नज़रिए से दिखाया जाएगा। अली के मुताबिक़, ये फ़िल्म भारत और पाकिस्तान के विभाजन की पृष्ठभूमि पर बनायी जा रही है।  'भारत' की कहानी 1947 से शुरू होकर 2000 में ख़त्म होगी। ज़ाहिर है कि इस फ़िल्म में दर्शकों को सलमान के कई रंग देखने को मिलेंगे। अब तक लोग 'ट्यूबलाइट' को सलमान की मोस्ट एक्सपेरीमेंटल फ़िल्म कहते हैं, पर लगता है कि भारत सलमान के करियर की सबसे डिफ़रेंट फ़िल्म होने वाली है।

    ईद पर रिलीज़ होगी भारत 

    यह भी पढ़ें: 2018 में बॉलीवुड को मिलेंगी 9 नई हीरोइंस और 4 हीरो, स्टार किड्स का रिकॉर्ड डेब्यू

    ईद का त्यौहार सलमान का पर्यायवाची बन चुका है। पिछले काफ़ी अर्से से वो ईद पर आते रहे हैं और बॉक्स ऑफ़िस पर छाते रहे हैं। इस साल कबीर ख़ान निर्देशित 'ट्यूबलाइट' रिलीज़ हुई, जो बॉक्स ऑफ़िस पर औसत रही। अगर पिछले कुछ सालों में ईद पर रिलीज़ होने वाली सलमान की बाक़ी फ़िल्मों की बात करें तो सलमान ईद पर अविजित रहे हैं।

    • 2016 की ईद पर आयी 'सुल्तान' ने 250 करोड़ से अधिक जमा किये थे।
    • 2015 में 'बजरंगी भाईजान' को दर्शकों ने 350 करोड़ की ईदी दी थी।
    • 2014 में 'किक' ईद पर रिलीज़ हुई, जिसने 232 करोड़ जमा किये।
    • 2012 में 'एक था टाइगर' ईद पर रिलीज़ हुई और 199 करोड़ का कलेक्शन किया। 
    • 2011 में बॉडीगार्ड ईद पर आयी, जिसने 149 करोड़ जमा किये थे। इसे अतुल ने ही प्रोड्यूस किया था।
    • 2010 में आयी 'दबंग' ने 140 करोड़ का शानदार कलेक्शन किया था।

    बता दें कि 2018 की ईद पर सलमान ख़ान की 'रेस3' रिलीज़ होने वाली है।

    comedy show banner