विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 27, 2018 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

अक्षय कुमार की हाउसफुल 4 होगी इतनी भव्य, खर्चे की तो पूछिये ही मत

By Manoj KhadilkarEdited By:
Published: Tue, 27 Mar 2018 04:34 PM (IST)Updated: Fri, 30 Mar 2018 08:00 PM (IST)

पहली बार हाउसफुल सीरीज़ में बॉबी देओल और कृति सनोन भी देखने मिलेंगी। ये अभी पूरी स्टारकास्ट नहीं है। बाकी को सलेक्ट किया जा रहा है।

अक्षय कुमार की हाउसफुल 4 होगी इतनी भव्य, खर्चे की तो पूछिये ही मत
अक्षय कुमार की हाउसफुल 4 होगी इतनी भव्य, खर्चे की तो पूछिये ही मत

मुंबई। अक्षय कुमार इन दिनों नई फिल्मों के साथ पुरानी हिट फिल्मों के अगले भाग में काफ़ी दिलचस्पी दिखा रहे हैं। अब जब उन्होंने हिट फ्रेंचाईज़ी 'हाउसफुल' के चौथा भाग में काम करने की मंजूरी दे दी है तो इस फिल्म को हॉलीवुड फिल्मों की तरह बड़े और भव्य तरीके से बनाने की तैयारी शुरू हो गई है।

साल 2010 में आई कॉमेडी फिल्म हाउसफुल की अब तक तीन सीरीज़ आ चुकी हैं और चौथे की तैयारी शुरू हो गई है। इस फिल्म फिल्म को साजिद-फरहद नहीं बल्कि साजिद खान निर्देशित करने जा रहे हैं। ख़बर है कि हाउसफुल 4 को इस बार बड़े ही अलग तरीके से बनाया जाएगा। सबसे बड़ी बात इस फिल्म के स्पेशल इफ़ेक्ट्स को लेकर है। ख़बर है कि फिल्म के निर्माता साजिद नाडियाडवाला ने लंदन की डबल निगेटिव नाम की विजुअल इफ़ेक्ट्स कंपनी को हायर किया है। इस कंपनी ने ही इंसेप्शन, इंटरस्टेलर, ब्लेड रनर 2049 और डनकिर्क जैसी फिल्मों में वीएफएक्स किये थे। साजिद चाहते हैं कि उनकी हाउसफुल 4 ऐसी फिल्म बन कर आये जो भारत की सबसे बेहतरीन स्पेशल इफ़ेक्ट्स वाली फिल्म कहलाये। वैसे इतना ही नहीं लंदन की इस कंपनी के अलावा बाहुबली का स्पेशल इफ़ेक्ट्स बनाने वाली टीम भी हाउसफुल 4 का हिस्सा होगी। एक ख़बर ये है भी है कि इस बार की हाउसफुल 4 में एक काल्पनिक दुनिया बनाई जायेगी। एक एक कॉस्टयूम ड्रामा होगा, जिसमें भूत- प्रेत और अजीबो गरीब चीजों का भी समावेश होगा। ऐसी दुनिया जिसे कभी किसी ने देखा ही ना हो। ये कुछ कुछ हॉलीवुड फिल्म हॉबिट की तरह होगा।

बताया जा रहा है कि स्पेशल इफ़ेक्ट्स की टीम मुंबई आ चुकी है। जानकारी के मुताबिक इन सारे वीएफएक्स पर करीब 75 करोड़ रूपये की लागत आएगी। बताया जा रहा है कि अक्षय कुमार इस फिल्म की शूटिंग इसी साल ख़त्म कर लेना चाहते हैं, ताकि फिल्म के वीएफएक्स के लिए पूरा मौका मिले। हाउसफुल 4 साल 2019 की दिवाली में रिलीज़ हो सकती है। अक्षय कुमार के साथ इस बार भी रितेश देशमुख होंगे। साथ ही पहली बार हाउसफुल सीरीज़ में बॉबी देओल और कृति सनोन भी देखने मिलेंगी। ये अभी पूरी स्टारकास्ट नहीं है। बाकी को सलेक्ट किया जा रहा है।

यह भी पढ़ें: तस्वीरें: सलमान खान ने कर दी अपने 'दुश्मन परिवार' की मुंह दिखाई