Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    परिवार संग विदेश में छुट्टियां मना रहे हैं अजय देवगन, पत्नी काजोल और बेटी नीसा संग शेयर की तस्वीर

    हाल ही में सैफ़ अली ख़ान भी करीना कपूर और बेटे तैमूर के साथ साउथ अफ्रीका छुट्टियां मनाने गए थे। अक्षय कुमार भी ट्विंकल खन्ना और परिवार संग छुट्टियां मनाने जाते रहे हैं। नये साल के बहाने और भी कुछ स्टार्स..

    By Hirendra JEdited By: Updated: Sun, 30 Dec 2018 11:31 AM (IST)
    परिवार संग विदेश में छुट्टियां मना रहे हैं अजय देवगन, पत्नी काजोल और बेटी नीसा संग शेयर की तस्वीर

    मुंबई। हाल ही में मुंबई एयरपोर्ट पर अभिनेता अजय देवगन अपने पूरे परिवार संग नज़र आये। उनके साथ अभिनेत्री पत्नी काजोल, बेटी नीसा, बेटे युग के अलावा उनकी मां वीणा देवगन भी नज़र आईं। ज़ाहिर है पूरा परिवार क्रिसमस और नये साल की छुट्टियां मनाने जा रहा है। अजय देवगन की इन तस्वीरों को देखकर समझा जा सकता है कि वो एक परफेक्ट फैमिली मैन हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    इन तस्वीरों में अगर आप देखें तो अजय देवगन थोड़े अलग लुक में नज़र आ रहे हैं। अजय देवगन इसी सप्ताह अपने दोस्त रोहित शेट्टी की फ़िल्म ‘सिंबा’ में मेहमान भूमिका में नज़र आये। इसके अलावा अजय अगले साल ‘टोटल धमाल’ और ‘दे दे प्यार दे’ जैसी फ़िल्मों से धमाल मचाने के लिए तैयार हैं। बहरहाल, बता दें कि अजय देवगन अक्सर अपने पूरे परिवार संग छुट्टियां मनाते जाते रहे हैं और इस बार भी उन्होंने अपने व्यस्त रूटीन से परिवार संग होलीडे के लिए समय निकाल ही लिया। अजय देवगन अपने परिवार संग इस बार थाईलैंड में हैं। विदेश के लिए निकलने से पहले उनका पूरा परिवार बेहद उत्साहित नज़र आया। इस तस्वीर में अजय के साथ उनके बेटे युग नज़र आ रहे हैं। 

    यह भी पढ़ें: रंगीला राजा गोविंदा ने पत्नी और बेटी संग इस अंदाज़ में मनाया अपना बर्थडे, देखें तस्वीरें

    मुंबई एयरपोर्ट पर काजोल भी बेहद खुश नज़र आयीं। काजोल कुछ इस अंदाज़ में कैमरे में कैद हुई हैं। काजोल को हाल ही में आप सबने हेलिकॉप्टर ईला फ़िल्म में देखा है। 

    अजय देवगन और काजोल की बेटी नीसा भी बेहद स्टाइलिश हैं और उनकी गिनती आज पॉपुलर स्टार बेटियों में होती है और अक्सर उनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वाइरल होती रहती हैं। नीसा इस समय सिंगापुर में पढ़ाई कर रही हैं और ख़बर आयी थी कि नीसा के लिए अजय ने सिंगापुर में एक घर भी ख़रीदा है, जिससे पढ़ाई के दौरान उन्हें कोई तकलीफ़ ना हो। नीसा वहां हॉस्टल में रहकर नहीं पढ़ना चाहती थीं।

    अजय देवगन के साथ उनकी मॉम भी नज़र आईं। अजय अपनी मॉम के बेहद करीब हैं और वो उनका पूरा ख्याल रखते हैं।

    हाल ही में सैफ़ अली ख़ान भी करीना कपूर और बेटे तैमूर के साथ साउथ अफ्रीका छुट्टियां मनाने गए थे। अक्षय कुमार भी ट्विंकल खन्ना और परिवार संग छुट्टियां मनाने जाते रहे हैं। ऐसी उम्मीद की जा सकती है कि नये साल के बहाने और भी कुछ स्टार्स परिवार संग छुट्टियों पर ज़रूर निकलेंगे। बहरहाल, इन सबके बीच अजय देवगन ने अपने परिवार संग एक तस्वीर शेयर की है जिसमें सभी एक साथ पूल में देखे जा सकते हैं! इस तस्वीर में अजय के साथ बेटी नीसा, काजोल और बेटे युग के अलावा उनके तीन अन्य साथी भी दिख रहे हैं! 

    यह भी पढ़ें: अबराम संग गौरी ख़ान तो आराध्या संग ऐश्वर्या राय बच्चन, अंबानी के स्कूल पहुंचे ये सभी स्टार्स

     

     

     

     

     

     

     

     

    View this post on Instagram

     

     

     

     

     

     

     

     

     

     

     

     

    Somewhere in between Christmas & New Year 🔛

    A post shared by Ajay Devgn (@ajaydevgn) on

     

     

     

     

     

     

     

     

    View this post on Instagram

     

     

     

     

     

     

     

     

     

     

     

     

    No filter needed.

    A post shared by Ajay Devgn (@ajaydevgn) on